फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Three family members Committed Suicide in Malerkotla of Punjab

पंजाब: आर्थिक तंगी ने छीन ली जिंदगी, मालेरकोटला में मां-बेटी और नातिन ने जहर खाकर दी जान 

Sat, 29 May 2021 07:34 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, संगरूर (पंजाब)  
संवाद न्यूज एजेंसी, संगरूर (पंजाब)   Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 29 May 2021 07:34 PM IST
सार

मृतका सुखविंदर कौर अपने पीछे 14 वर्षीय बेटी तरणजोत कौर और 12 वर्षीय बेटा आदर्शजोत सिंह, बुजुर्ग सास कुलजीत कौर को छोड़ गई है।

विज्ञापन
Three family members Committed Suicide in Malerkotla of Punjab
मृतका सुखविंदर कौर और अमनजोत कौर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मालेरकोटला में आर्थिक तंगी के चलते एक परिवार की तीन महिलाओं ने जहरीली वस्तु निगलकर आत्महत्या कर ली। घटना गांव कुठाला की है। पुलिस ने करीबी रिश्तेदार के बयान पर कार्रवाई की है। घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया।

विज्ञापन


जगमेल सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनकी बहन 65 वर्षीय हरमेल कौर के सिर पर काफी कर्ज था, जिसे लौटाने में वह असमर्थ थी। हरमेल कौर का पति पूर्व सैनिक था जिसकी करीब ढाई साल पहले बीमारी के कारण मौत हो गई थी। 
विज्ञापन



आर्थिक तंगी के कारण हरमेल कौर (65), उसकी बेटी सुखविंदर कौर (43) पत्नी स्वर्गीय गुरप्रीत सिंह और अमनजोत कौर (19) पुत्री गुरप्रीत सिंह ने जहर निगलकर खुदकुशी कर ली। अमनजोत कौर ने विदेश में पढ़ाई करने के लिए पिछले महीने ही आईलेट्स की थी। मृतकों की नजदीकी रिश्तेदार रणजीत कौर ने बताया कि घर में कुल छह सदस्य रहते थे, जिनमें मृतका सुखविंदर कौर और उसके तीन बच्चे, सास और उसकी अपनी मां शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह जब पड़ोसी का लड़का पशुओं को चारा डालने के लिए उनके घर गया तो घर का दरवाजा खटखटाया। अंदर से किसी की आवाज न आने पर उसने जब खिड़की से देखा तो तीनों मृत हालत में पड़ी थीं। उसके शोर मचाने पर गांव वासी इकट्ठा हो गए। तुरंत थाना संदौड़ पुलिस को सूचना दी गई। थाना प्रमुख यादविंदर सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एएसआई हरजिंदर सिंह ने तीनों के शवों को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के लिए भेज दिया। पुलिस ने जगमेल सिंह के बयान के आधार पर कार्रवाई की है। मृतका सुखविंदर कौर अपने पीछे 14 वर्षीय बेटी तरणजोत कौर और 12 वर्षीय बेटा आदर्शजोत सिंह, बुजुर्ग सास कुलजीत कौर को छोड़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed