फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   thief locked in Bhulath police station escaped from lockup by dodging police

Kapurthala: थाना भुलत्थ में बंद चोर चकमा देकर हवालात से फरार, दो दिन पहले चोरी के आरोप में पकड़ा था

Sat, 05 Apr 2025 02:55 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 05 Apr 2025 02:55 PM IST
सार

डीएसपी भुलत्थ करनैल सिंह ने बताया कि इस मामले में संतरी की लापरवाही सामने आई है। जिसके तहत भागे चोर कौशल गिल और ड्यूटी में लापरवाही के लिए संतरी कश्मीर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीमें चोर की धरपकड़ के लिये छापेमारी कर रही हैं। जल्द उसे पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन
thief locked in Bhulath police station escaped from lockup by dodging police
थाना भुलत्थ - फोटो : संवाद

विस्तार

चोरी के आरोप में थाना भुलत्थ की हवालात में बंद चोर अलसुबह चकमा देकर फरार हो गया जिससे पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। रात के समय तैनात संतरी की लापरवाही सामने आई है। जिसके बाद थाना भुलत्थ में ही भागे चोर के साथ-साथ संतरी पर भी एफआईआर दर्ज कर ली गई है। डीएसपी भुलत्थ करनैल सिंह के अनुसार पुलिस टीमेंचोर की धरपकड़ के लिए छापेमारी कर रही हैं। 
विज्ञापन



थाना भुलत्थ में तैनात सीसीटीएनएस आपरेटर व नाइट मुंशी सिपाही विकास ने बताया कि तीन मार्च को वह अपनी ड्यूटी पर तैनात था। पुलिस कर्मी सुखदेव सिंह ने साथी कर्मचारियों के साथ दो अप्रैल को शिकायतकर्ता मनजिंदर पाल सिंह की दुकान गिल इलेक्ट्रीकल स्टोर भोगपुर रोड मेन चौक भुलत्थ में 30-31 मार्च की रात 20-22 हजार रुपये चोरी होने की शिकायत दी थी। जिसमें उसने कौशल गिल निवासी वार्ड नं. 10 मोहल्ला जद्दीआं को चोरी का जिम्मेदार ठहराया। इस पर तफ्तीश के बाद पुलिस टीम चोरी के आरोपी कौशल गिल को पकड़कर थाने ले आए और हवालात में बंद करके वहां पर तैनात संतरी कश्मीर सिंह को उसकी निगरानी करने के लिए अवगत करवाया। चार अप्रैल की सुबह चार बजे संतरी कश्मीर सिंह ने उसे (मुंशी विकास) बताया कि हवालात और थाने का मेन गेट खुला है और हवालात में बंद कौशल गिल हवालात से भाग गया है। इस पर थाने में तैनात पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। डीएसपी भुलत्थ करनैल सिंह ने बताया कि इस मामले में संतरी की लापरवाही सामने आई है। जिसके तहत भागे चोर कौशल गिल और ड्यूटी में लापरवाही के लिए संतरी कश्मीर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीमें चोर की धरपकड़ के लिये छापेमारी कर रही हैं। जल्द उसे पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed