{"_id":"6623b93ca8ac8cb7ad0104e5","slug":"punjab-smuggler-arrested-with-three-kilos-of-opium-heroin-and-rs-5-07-lakh-drug-money-2024-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: तीन किलो अफीम, हेरोइन व 5.07 लाख ड्रगमनी के साथ तस्कर गिरफ्तार, सीआईए ने की कार्रवाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab: तीन किलो अफीम, हेरोइन व 5.07 लाख ड्रगमनी के साथ तस्कर गिरफ्तार, सीआईए ने की कार्रवाई
Sat, 20 Apr 2024 06:16 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फगवाड़ा, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फगवाड़ा, कपूरथला (पंजाब)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 20 Apr 2024 06:16 PM IST
सार
सीआईए स्टाफ की पुलिस ने नाकाबंदी दौरान दबोचा है। देसी पिस्टल व कार भी बरामद की है। थाना सतनामपुरा में आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं तहत केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड मिला है। जिस दौरान आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : संवाद
विस्तार
पंजाब में कपूरथला पुलिस की ओर से जिले में नशा तस्करों के खिलाफ चलाई मुहिम के तहत फगवाड़ा में सीआईए स्टाफ की टीम ने नाकाबंदी के दौरान एक नशा तस्कर को काबू किया है। जिसके पास से 3 किलो अफीम, 200 ग्राम हेरोइन, एक देसी पिस्टल .32 बोर तथा 5.07 लाख ड्रग मनी बरामद की गई है।
विज्ञापन
इसकी पुष्टि करते हुए सीआईए स्टाफ कपूरथला के इंचार्ज इंस्पेक्टर जरनैल सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना सतनामपुरा में एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
सीआईए इंचार्ज इंस्पेक्टर जरनैल सिंह से मिली जानकारी के अनुसार सब इंस्पेक्टर लाभ सिंह ने पुलिस पार्टी सहित लाविया सराफा बाजार में नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि रामपाल निवासी मोहल्ला लाविया सराफा बाजार बड़े स्तर पर नशा तस्करी का काम करता है और कुछ देर बाद वह अपनी कार में नशा सप्लाई करने जा रहा है।
विज्ञापन
गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने की गई नाकाबंदी के दौरान एक पोलो कार (पीबी-08DD-9063) को काबू किया और पूछताछ की। जिसकी पहचान रामपाल के रूप में हुई है। आरोपी से अधिकारियों की उपस्थिति में तलाशी ली गई तो उसके पास से 3 किलो अफीम, 200 ग्राम हेरोइन, एक देसी पिस्तौल .32 बोर, 6 रौंद सहित 5.07 लाख की ड्रग मनी बरामद हुई।
जिसके आधार पर आरोपी रामपाल के खिलाफ थाना सतनामपुरा में एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तीन केस दर्ज हैं।