फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab origin student murdered by group of students in Edinton of Canada 

कनाडा में छात्र की हत्या: गलतफहमी में चली गई 16 साल के करणवीर की जान, लुधियाना के गांव बस्सीआं में पसरा मातम

Sun, 17 Apr 2022 09:20 AM IST
निवेदिता वर्मा कंवरपाल, संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा/लुधियाना (पंजाब) 
कंवरपाल, संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा/लुधियाना (पंजाब)  Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 17 Apr 2022 09:20 AM IST
सार

हमला करने वाले भी भारतीय मूल के ही 7 छात्र थे, जिन्हें कनाडा की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है लेकिन उनकी पहचान उजागर नहीं की गई है। 

विज्ञापन
Punjab origin student murdered by group of students in Edinton of Canada 
करणवीर की हत्या के बाद गांव बस्सिआं में पसरा मातम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भारतीय मूल के 16 वर्षीय छात्र करणवीर सिंह सहोता की कनाडा के एडमिंटन में छात्रों के एक गुट द्वारा तेजधार हथियारों से हत्या कर दी गई। हमले के बाद करणवीर एक हफ्ते से एडमिंटन के अस्पताल में दाखिल था। भारतीय समय के अनुसार शनिवार रात 9 बजे उसने दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन


मृतक करणवीर के पिता सतनाम सिंह सहोता जिला लुधियाना के गांव बस्सीआं के रहने वाले हैं। सहोता परिवार 18 साल पहले कनाडा जाकर बस गया था। बस्सीआं में इस घटना की सूचना मिलने के बाद पूरा गांव शोक में डूब गया है। बस्सीआं गांव में अब करणवीर के दादा भाग सिंह और दादी जसविंदर कौर रहते हैं। 
विज्ञापन


भाग सिंह और जसविंदर कौर ने बताया कि पिछले हफ्ते स्कूल में ही छात्रों के एक गुट ने उनके पोते करणवीर पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया था। ये हमला पहचान के अभाव में किया गया। असल में हमलावर किसी अन्य छात्र को मारने आए थे जिसकी शक्ल उनके पोते करणवीर से मिलती जुलती थी। हमला करने वाले भी भारतीय मूल के ही 7 छात्र थे, जिन्हें कनाडा की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है लेकिन उनकी पहचान उजागर नहीं की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी छात्रों ने पुलिस को दिए अपने बयान में माना है कि करणवीर से उनका कोई झगड़ा नहीं था। पहचान के अभाव में करणवीर निशाना बन गया जबकि वे किसी अन्य छात्र को मारने आए थे। दादा भाग सिंह और दादी जसविंदर कौर ने बताया कि उनका पोता करणवीर कनाडा में ही पैदा हुआ था। शिक्षा और खेलों के क्षेत्र में करणवीर बहुत आगे रहता था। माता पिता की इकलौती औलाद करणवीर बहुत ही शांत स्वभाव का था। कनाडा के पंजाबी भाईचारे में भी इस घटना को लेकर भारी रोष पाया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed