फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab: Jaipur police reached Bathinda Central Jail regarding Lawrence

Punjab: लॉरेंस बिश्नोई को लेकर जयपुर पुलिस पहुंची बठिंडा केंद्रीय जेल, हाई अलर्ट पर प्रशासन

Wed, 08 Mar 2023 10:37 AM IST
नवीन दलाल भारत भूषण मित्तल, बठिंडा (पंजाब)
भारत भूषण मित्तल, बठिंडा (पंजाब) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 08 Mar 2023 10:37 AM IST
सार

लॉरेंस बिश्नोई को जयपुर से बठिंडा लाया गया। जग्गू और लॉरेंस के एक ही जेल में रहने से जेल प्रशासन हाई अलर्ट पर है। बताते चलें कि इसी जेल से जग्गू और लॉरेंस बिश्नोई की दुश्मनी शुरू हुई है।

विज्ञापन
Punjab: Jaipur police reached Bathinda Central Jail regarding Lawrence
gangster lawrence bishnoi

विस्तार

लॉरेंस बिश्नोई को जयपुर से बठिंडा लाया गया। बीती देर रात जब लॉरेंस को बठिंडा और राजस्थान पुलिस केंद्रीय जेल में छोड़ने गई तो जेल प्रशासन ने लॉरेंस को जेल में नहीं लिया। जिसके बाद मंगलवार पूरी रात को लॉरेंस बिश्नोई शहर में स्तिथ सीआईए स्टाफ में रहा। जहां पर पुलिस सख्त सुरक्षा प्रबंध कर रखे थे। बुधवार सुबह लॉरेंस को केंद्रीय जेल में लिजाया गया। 

विज्ञापन


बठिंडा जेल प्रशासन हाई अलर्ट पर
जग्गू और लॉरेंस के एक ही जेल में रहने से जेल प्रशासन हाई अलर्ट पर है। बताते चलें कि इसी जेल से जग्गू और लॉरेंस बिश्नोई की दुश्मनी शुरू हुई है। सूत्र बताते है कि लॉरेंस को जेल के हाई सुरक्षा जोन की एक अलग बैरक में रखा गया है। जबकि सुरक्षा जोन के दूसरी तरफ जग्गू को रखा गया है। 
विज्ञापन


जेल अधियक्षक को गैंगस्टर ने दी धमकी 
सूत्रों ने बताया कि बठिंडा केंद्रीय जेल में बंद एक गैंगस्टर ने जेल के अधियक्षक को धमकी दी है। उसका मुख्य कारण जेल अधीक्षक द्वारा जेल में बंद गैंगस्टर पर शिकंजा कसना बताया जा रहा है। जिसके चलते गैंगस्टर उक्त जेल प्रशासन खफा चल रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed