फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab: Four injured including AAP leader due to fighting between two parties in Abohar

Punjab: अबोहर में दो पक्षों में मारपीट के चलते आप नेता सहित चार घायल, सरकारी अस्पताल में दाखिल

Sun, 18 Aug 2024 10:10 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 18 Aug 2024 10:10 PM IST
सार

नरेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि पंकज नरूला ने हम दोनों पिता-पुत्र की पगड़ी उतार दी और उसकी दाढ़ी के केश भी खींचे।

विज्ञापन
Punjab: Four injured including AAP leader due to fighting between two parties in Abohar
मारपीट के चलते आप नेता सहित चार घायल - फोटो : संवाद

विस्तार

रविवार देर शाम को अबोहर में आम आदमी पार्टी के नेता पंकज नरूला और कुछ अन्य लोगों के बीच मलोट चौक पर जमकर मारपीट हुई, जिसमें पंकज नरूला और एक महिला सहित चार लोग घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। डॉक्टरों ने पंकज नरूला को प्राथमिक उपचार के बाद फरीदकोट रेफर कर दिया है। इस मामले में दूसरे पक्ष ने पंकज पर सिख मर्यादा का उल्लंघन करने का भी आरोप लगाया है।

विज्ञापन


सरकारी अस्पताल में उपचाराधीन गुरविंद्र कौर और उसके भाई बलदेव सिंह ने बताया कि आज वह दोनों भाई-बहन अपने पिता के साथ बाजार में राखी खरीदने के लिए आ रहे थे कि मलोट चौक पर पंकज नरूला व उसके साथियों ने हम तीनों को घेर लिया और हमला कर बुरी तरह से मारपीट की।
विज्ञापन


नरेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि पंकज नरूला ने हम दोनों पिता-पुत्र की पगड़ी उतार दी और उसकी दाढ़ी के केश भी खींचे। उन्होंने आरोप लगाया कि पंकज नरूला ने मेरी बेटी को गुमराह कर हमारी कोठी पर कब्जा कर लिया और पिछले दो वर्षों से यह सरकार में अपनी पहुंच की धमकियां देकर हमारे परिवार को तबाह करने पर तुला हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर पंकज नरूला ने बताया कि गुरविंद्र कौर का कोई पारिवारिक विवाद चल रहा है, जिसमें वह दूसरे पक्ष की मदद कर रहा है। इसलिए नरेन्द्र सिंह, बलदेव सिंह व गुरविंद्र कौर उससे रंजिश रखते हैं और आज जब वह घर से बाजार की ओर आ रहा था तो मलोट चौक पर डोडा स्वीट हाउस के सामने तीनों ने उसे घेर लिया और उससे बुरी तरह से मारपीट की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed