{"_id":"64bd919c57cf4c489e005609","slug":"punjab-five-bike-riders-attacked-four-youths-in-a-car-in-khanna-2023-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: खन्ना में कार सवार चार युवकों पर बाइक सवार पांच ने किया हमला, तीन घायल, फायरिंग का भी आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab: खन्ना में कार सवार चार युवकों पर बाइक सवार पांच ने किया हमला, तीन घायल, फायरिंग का भी आरोप
Mon, 24 Jul 2023 02:16 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 24 Jul 2023 02:16 AM IST
सार
हमले के पीछे इनकी पुरानी रंजिश बताई जा रही है। हमलावरों ने लैंसर कार को भी बुरी तरह से चकनाचूर कर दिया। घायलों को खन्ना के सिविल अस्पताल में लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद रैफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
खन्ना में युवकों पर हमला।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के खन्ना के मॉडल टाउन इलाके में देर रात बुलेट बाइक सवारों ने लैंसर कार सवारों को घेरकर फायरिंग कर दी। चार से पांच हमलावरों ने कार में चार युवकों पर कई फायर किए। बताया जा रहा है कि फायरिंग में एक युवक को तीन गोली लगी जबकि दो को तेजधार हथियारों से घायल किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
घायलों की पहचान आशू, सन्नी, साजन के रुप में हुई है, जबकि चौथा युवक बाल बाल बच गया। जिसमें आशू को तीन गोली लगने की बात कही जा रही है, उसकी हालत गंभीर है, खन्ना से उसे चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया है। वहीं सन्नी और साजन की हालत भी गंभीर है, जिसमें से सन्नी को भी रैफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
सिविल अस्पताल में दाखिल घायल साजन ने बताया कि वह खाना खाने के बाद कार पर अपने साथियों आशू और सन्नी के साथ पेट्रोल डलवाने जा रहे थे। अमलोह रोड मॉडल टाउन इलाके में बुलेट सवार युवकों ने उनकी कार के आगे बुलेट लगा दी।
विज्ञापन
बुलेट को कार के आगे फेंक दिया। जब तक उनकी कार रुकी तो हमलावरों ने देखते ही देखते उनपर फायरिंग करते हुए तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। घायल सन्नी ने बताया कि उसपर तेजधार हथियारों से बुरी तरह हमला किया गया।
सिविल अस्पताल में घायलों का इलाज करने वाले डॉक्टर आकाश गोयल ने बताया कि तीन घायलों को सिविल अस्पातल में लाया गया था। जिनकी पहचान आशू, सन्नी और साजन के तौर पर हुई। सिविल अस्पताल में तीनों को प्राथमिक इलाज दिया गया।
लेकिन घायल हुए आशू और सन्नी की हालत गंभीर होने पर उन्हें चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि बुलेट जैसे निशान तो मिले हैं, बाकि स्कैन व अगली जांच के बाद ही कुछ बता पाएंगे। तीनों पर तेजधार हथियारों से भी हमला किया गया है।
डीएसपी करनैल सिंह ने बताया कि दो ग्रुपों में आपसी लड़ाई हुई है, जिसमें एक ग्रुप के तीन घायल हुए हैं। तीनों को सिविल अस्पताल में लाया गया जहां से दो को गंभीर हालत में चंडीगढ़ रैफर किया गया है। डीएसपी ने बताया कि दोनों ग्रुपों में पुरानी रंजिश चली आ रही है, जिसके वजह से लड़ाई हुई है। उन्होंने कहा कि फायरिंग की बात की जांच की जा रही है, जांच के बाद ही बता पाएंगे कि फायरिंग हुई है या तेजधार हथियारों से हमला किया गया है।