फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab: Firing in Green Valley near Law Gate, four injured

Punjab: लॉ गेट के पास ग्रीन वैली में फायरिंग, चार जख्मी, दो पक्षों में विवाद के बाद वारदात

Sat, 04 May 2024 08:51 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला/फगवाड़ा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला/फगवाड़ा (पंजाब) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 04 May 2024 08:51 PM IST
सार

एसपी फगवाड़ा रुपिंदर कौर के अनुसार ने मामले की जांच के बाद लगभग 7-8 लोगों को राउंडअप किया गया है।

विज्ञापन
Punjab: Firing in Green Valley near Law Gate, four injured
जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के फगवाड़ा में लॉ गेट के नजदीक दो पक्षों में विवाद के बाद फायरिंग का मामला सामने आया है। इस वारदात में चार लोग घायल भी हुए हैं। दोनों पक्षों ने एक-दूजे पर विवाद बढ़ाने के आरोप लगाए हैं। घटना की सूचना मिलते ही थाना सतनामपुरा की पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी है। घायलों का उपचार सिविल अस्पताल में चल रहा है। 

विज्ञापन


इस वारदाता में जख्मी सत्यम के अनुसार वह अपने दोस्त की बर्थडे पार्टी में शरीक हुआ था। वहां से फ्री होकर ग्रीन वैली एरिया में गली के बाहर खड़ा था। इस दौरान तीन मोटरसाइकिल सवार युवक आए और झगड़ा शुरू कर दिया। बाइक के सबसे पीछे बैठे मनी ने उस पर गोलियां चला दी। जिससे वह जख्मी हो गया।
विज्ञापन


उसे फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं, दूसरे पक्ष के आदर्श त्रिपाठी के अनुसार सत्यम ने साथियों के साथ मिलकर उनपर हमला किया। उसने घटना के पीछे पुरानी रंजिश बताई है। सत्यम के साथियों ने बैल्टों और कड़े से हम पर कई वार किए। त्रिपाठी ने यह भी बताया कि वह जब इलाज के लिए फगवाड़ा के सिविल अस्पताल पहुंचा तो सत्यम के साथियों ने उस पर अस्पताल के गेट पर भी हमला किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी अनुसार घटना शुक्रवार देर रात करीब ढ़ाई बजे हुई। सत्यम की बाजू पर गोली लगी थी, जोकि आर-पार हो गई। वहीं, दूसरी गोली सत्यम के पेट को छूकर निकल गई। फगवाड़ा के सरकारी अस्पताल से युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जालंधर रेफर कर दिया गया।


एसपी फगवाड़ा रुपिंदर कौर ने बताया कि पुलिस ने हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। सत्यम ने यह भी बताया कि मनी कुछ दिन पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आया था। उसके खिलाफ पहले भी कई केस दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed