फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Priest misdeed BCA student in Gurdaspur girl died

बीसीए स्टूडेंट से पादरी ने किया दुष्कर्म: छात्रा का गर्भपात फिर मौत, आरोपी फरार, पास्टर की बहन व भाई पर शिकंजा

Tue, 08 Apr 2025 04:37 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 08 Apr 2025 04:37 PM IST
सार

बीसीए की स्टूडेंट से दुष्कर्म का आरोपी पादरी फरार है। पुलिस ने आरोपी पादरी की बहन और भाई को गिरफ्तार किया है। आरोपी के बारे में पता लगाने के लिए दोनों से पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
Priest misdeed BCA student in Gurdaspur girl died
Crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के गुरदासपुर में बीसीए छात्रा से रेप के मामले में फरार पादरी जश्न गिल की बहन को पुलिस ने मोहाली से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला की पहचान मोहाली जिले के खरड़ निवासी मार्था के रूप में हुई है। मार्था पर आरोपी पास्टर को शरण देने का आरोप है।

विज्ञापन


इससे पहले पुलिस ने सोमवार को आरोपी के भाई प्रेम मसीह को जम्मू से गिरफ्तार किया था। मंगलवार को मार्था को गिरफ्तार कर उसे अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी पादरी के भाई प्रेम मसीह को पहले ही दो दिन की रिमांड पर भेजा जा चुका है। दोनों को बुधवार को फिर से अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


थाना दीनानगर के एसएचओ अमृतपाल सिंह ने बताया कि मार्था मंडी खरड़ मोहाली की रहने वाली है। वह दविंदर पाल की पत्नी है। बरियार पुलिस चौकी के इंचार्ज एएसआई जसविंदर सिंह ने मार्था को अदालत में पेश किया। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पादरी का पता लगाने का प्रयास कर रही है। पुलिस का मानना है कि जल्द ही पादरी की गिरफ्तारी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रा की गर्भपात के बाद मौत
गौरतलब है कि 9 जुलाई 2023 को पुलिस स्टेशन दीनानगर के गांव अब्बलखैर निवासी पादरी जश्न गिल के खिलाफ धारा 376 और 304 ए के तहत मामला दर्ज किया गया था। यह मामला बीसीए की 21 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म के आरोपों के तहत दर्ज किया गया था। परिवार को इस बात का पता उस समय चला, जब लड़की के पेट में दर्द शुरू हुआ, उसे अस्पताल ले जाया गया तो डाक्टरों ने उसे बताया कि उसका गर्भपात हुआ है और गर्भपात सही ढंग से नहीं किया गया था। लड़की की हालत अधिक बिगड़ने से उसे अमृतसर ले जाया गया, जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतका के पिता ने चंडीगढ़ में की थी प्रेस कांफ्रेंस
मृतका के पिता ने 4 अप्रैल को चंडीगढ़ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पुलिस प्रशासन पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद सोमवार को लड़की के पिता ने गुरदासपुर पहुंचकर एसपी (डी) बलविंदर सिंह के साथ मुलाकात की थी। इस दौरान उन्हें पादरी के वीडियो और अन्य जानकारी उपलब्ध कराई गई थी। उधर मामले संबंधी थाना दीनानगर के एसएचओ अमृतपाल सिंह रंधावा ने बताया कि उक्त मामले में आरोपित जश्न गिल के खिलाफ एफआईआर 9 जुलाई 2023 को धारा 376 और 304ए आईपीसी के तहत दर्ज की गई थी।


आरोपी पादरी भगोड़ा घोषित
उन्होंने बताया कि मृतका का विसरा 1 जून 2023 को अमृतसर मेडिकल कॉलेज में जमा करवाया गया था। विसरा रिपोर्ट 18 दिसंबर 2023 को आई। विरसा और पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट के बाद मामले में धारा 313 और 314 आईपीसी की वृद्धि की गई थी, जबकि आरोपी को 9 अक्तूबर 2024 को भगोड़ा करार दे दिया गया था। उसके बाद से पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed