{"_id":"626a4b8fe000ea0c93771b4e","slug":"one-died-in-firing-after-dispute-in-firozpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड़ाई देखने की सजा: दाना मंडी में जगह को लेकर विवाद में भिड़े लेबर के दो गुट, गोली लगने से बगल में खड़े किसान की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लड़ाई देखने की सजा: दाना मंडी में जगह को लेकर विवाद में भिड़े लेबर के दो गुट, गोली लगने से बगल में खड़े किसान की मौत
Thu, 28 Apr 2022 01:39 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 28 Apr 2022 01:39 PM IST
सार
गांव टिब्बी खुर्द दाना मंडी में लेबर के दो गुटों में जगह को लेकर विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर बुधवार को भी मंडी में माहौल काफी गरम था। इस मामले को सुलझाने के लिए गुरुवार सुबह सभी लोग दाना मंडी में एकत्र हुए।
विज्ञापन
फिरोजपुर में फायरिंग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजपुर के ब्लाक ममदोट के अंतर्गत गांव टिब्बी खुर्द स्थित दाना मंडी में गुरुवार सुबह लेबर के दो गुटों में जगह को लेकर हुए विवाद में गोली चलने से एक किसान की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति जख्मी हो गया। किसान वहां दो आढ़तियों की लेबर के बीच चल रहा विवाद देख रहा था। गोली चलते ही मंडी में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पाकर वारदात स्थल पर पहुंची पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी वारदात को अंजाम देकर वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गांव टिब्बी खुर्द दाना मंडी में लेबर के दो गुटों में जगह को लेकर विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर बुधवार को भी मंडी में माहौल काफी गरम था। इस मामले को सुलझाने के लिए गुरुवार सुबह सभी लोग दाना मंडी में एकत्र हुए। बताया जा रहा है कि ये लेबर दो आढ़तियों की थी। जैसे ही मामले को सुलझाने के लिए लोग इकट्ठे हुए कि एक आढ़ती के बेटे ने वहां पहुंच कर गोली दाग दी जो वहां खड़े किसान कृपाल सिंह वासी गांव जोधपुर (ममदोट) के सीने में लगी। इस वारदात में एक व्यक्ति जख्मी हुआ। दोनों जख्मियों को फिरोजपुर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है जहां उपचार के दौरान किसान कृपाल सिंह की मौत हो गई। जबकि जख्मी गुलशन का इलाज चल रहा है। दाना मंडी में गोली चलते ही वहां पर भगदड़ मच गई। मंडी के लोगों ने बताया कि दो आढ़तियों की लेबर के बीच चल रहे विवाद को किसान कृपाल वहां खड़ा देख रहा था। अचानक गोली चली और उसके सीने में जाकर लगी।
विज्ञापन
डीएसपी यादविंदर सिंह का कहना है कि गांव टिब्बी खुर्द दाना मंडी में गोली चलने से एक किसान की मौत हो गई है। एक सवाल के जवाब में डीएसपी ने कहा कि किस बाद का विवाद था, इसकी जांच की जा रही है। जांच के बाद ही मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन