{"_id":"606ada62854a474c2a0a43b6","slug":"nurse-commit-suicide-in-central-university-at-bathinda-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"जान ले गई विदेश जाने की चाह : फाइल रिजेक्ट होने से आहत नर्स ने दी जान, केंद्रीय विश्वविद्यालय में फंदे पर झूली ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जान ले गई विदेश जाने की चाह : फाइल रिजेक्ट होने से आहत नर्स ने दी जान, केंद्रीय विश्वविद्यालय में फंदे पर झूली
Mon, 05 Apr 2021 03:09 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 05 Apr 2021 03:09 PM IST
सार
- केंद्रीय यूनिवर्सिटी घुद्दा बठिंडा में बतौर नर्स काम करती थी मनप्रीत
- आइलेट्स में मिले थे अच्छे बैंड, विदेश जाने की इच्छुक थी नर्स
विज्ञापन
बठिंडा में नर्स ने जान दी।
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के बठिंडा में केंद्रीय यूनिर्वसिटी घुददा की डिस्पेंसरी में तैनात एक नर्स ने रविवार देर रात ड्यूटी के दौरान फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतका की पहचान मनप्रीत कौर (27) निवासी गांव फत्ता वाला जिला मानसा के तौर पर हुई है। थाना नंदगढ़ पुलिस ने मृतका की मां रणजीत कौर के बयान पर 174 की कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
थाना नंदगढ़ के इंस्पेक्टर रजिंदर सिंह ने बताया कि मृतका की मां रणजीत कौर के बयान के अनुसार मनप्रीत कौर केंद्रीय यूनिवर्सिटी घुद्दा बठिंडा में बतौर नर्स तैनात थी। मनप्रीत ने आइलेट्स में अच्छे बैंड भी हासिल किए थे। उसने विदेश जाने के लिए अपनी फाइल भी लगाई हुई थी।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर ने बताया कि युवती की फाइल कुछ दिन पहले रिजेक्ट हो गई। इसके बाद से वह मानसिक तनाव में थी। रविवार को मनप्रीत की डिस्पेंसरी में नाइट ड्यूटी थी। इसी दौरान उसने डिस्पेंसरी में ही पंखे से अपनी चुनरी के साथ फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव का सिविल अस्पताल बठिंडा से पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। मृतका की मां रणजीत कौर के बयान पर 174 की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन