{"_id":"626faf4859b68a6e252fcf80","slug":"mother-committ-suicide-after-giving-poison-to-daughter-in-bathinda","type":"story","status":"publish","title_hn":"बठिंडा: ढाई साल की बेटी को जहर खिलाकर मारा, फिर खुद भी दे दी जान, गांव दियोण में हुई दर्दनाक घटना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बठिंडा: ढाई साल की बेटी को जहर खिलाकर मारा, फिर खुद भी दे दी जान, गांव दियोण में हुई दर्दनाक घटना
Mon, 02 May 2022 03:45 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 02 May 2022 03:45 PM IST
सार
गांव दियोण की रहने वाली मनप्रीत कौर पिछले कुछ समय से किसी बात को लेकर मानसिक तौर पर काफी परेशान चल रही थी। इसी परेशानी के चलते रविवार की शाम को उसने अपनी ढाई साल की बेटी गगनदीप कौर को खाने की चीज में जहर मिलाकर खिला दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
बठिंडा में एक महिला ने अपनी ढाई साल की मासूम बच्ची को जहर दे दिया और उसके बाद खुद भी जहर खाकर जान दे दी। घटना बठिंडा के गांव दियोण की है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भेज दिया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल खुदकुशी करने के सही कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
गांव दियोण की रहने वाली मनप्रीत कौर पिछले कुछ समय से किसी बात को लेकर मानसिक तौर पर काफी परेशान चल रही थी। इसी परेशानी के चलते रविवार की शाम को उसने अपनी ढाई साल की बेटी गगनदीप कौर को खाने की चीज में जहर मिलाकर खिला दिया। इसके बाद खुद भी जहर निगल लिया। हालत गंभीर होने पर दोनों को गांव के लोगों ने पहले सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया। वहां से हालत गंभीर होने पर उनको एक निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जहां पहले बेटी ने दम तोड़ दिया, थोड़ी देर बाद ही मनप्रीत की भी मौत हो गई। जहर निगलने के कारणों का पता नहीं चल सका है। थाना सदर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन