{"_id":"644803d59deae974c70d8573","slug":"morinda-sacrilege-case-protest-ended-after-the-case-was-filed-against-the-servant-and-the-member-of-the-trust-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोरिंडा बेअदबी मामला: सेवादार और ट्रस्ट के मेंबर पर केस दर्ज होने के बाद धरना खत्म, आरोपी दो दिन के रिमांड पर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मोरिंडा बेअदबी मामला: सेवादार और ट्रस्ट के मेंबर पर केस दर्ज होने के बाद धरना खत्म, आरोपी दो दिन के रिमांड पर
Tue, 25 Apr 2023 10:16 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मोरिंडा (रूपनगर), पंजाब
संवाद न्यूज एजेंसी, मोरिंडा (रूपनगर), पंजाब
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 25 Apr 2023 10:16 PM IST
सार
आरोपी की मोबाइल लोकेशन, कॉल डिटेल और गुरुद्वारा साहिब की सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। बेअदबी मामले में आरोपी जसवीर सिंह को कड़ी सुरक्षा में रोपड़ की अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत ने उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
विज्ञापन
धरने पर बैठे लोग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मोरिंडा के गुरुद्वारा श्री कोतवाली साहिब में सोमवार को हुई बेअदबी की घटना के बाद से जारी संगत का धरना मंगलवार को खत्म हो गया। लोगों ने घटना के विरोध में हाईवे जाम कर दिया था। लोगों ने गुरुद्वारा साहिब के सेवादार जस्सा सिंह और ट्रस्ट के मेंबर परमात्मा सिंह पर मामला दर्ज करने की मांग की थी। पुलिस ने दोनों लोगों पर मामला दर्ज करने के बाद एफआईआर की काॅपी संगत के सामने प्रस्तुत की। इसके बाद लोगों ने धरना खत्म कर वाहनों की आवाजाही बहाल की।
विज्ञापन
वहीं, बेअदबी मामले में आरोपी जसवीर सिंह को कड़ी सुरक्षा में रोपड़ की अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत ने उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। एसपी एनपी सिंह ने बताया कि उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आरोपी की मोबाइल लोकेशन, कॉल डिटेल और गुरुद्वारा साहिब की सीसीटीवी फुटेज भी चेक की जा रही है, जिससे यह पता लगाया जा सके कि कहीं इससे पीछे किसी दूसरे व्यक्ति का हाथ तो नहीं है।
विज्ञापन
बार काउंसिल का प्रस्ताव, कोई वकील पेश नहीं होगा
इस घटना के रोष स्वरूप रूपनगर बार काउंसिल के वकीलों ने इस केस में किसी भी वकील के पेश न होने की घोषणा की है। बार काउंसिल ने एक प्रस्ताव डाला कि इस मामले में आरोपी जसवीर सिंह की ओर से कोई वकील पेश नहीं होगा।
मर्यादा बहाल करने को अखंड पाठ शुरू
गुरुद्वारा श्री कोतवाली साहिब में मर्यादा बहाल करने के लिए अखंड पाठ शुरू किए गए। इस दौरान संगत की मौजूदगी में दो कमेटियों का गठन किया गया। एसजीपीसी के सदस्य अजमेर सिंह खोडा ने बताया कि गुरुद्वारा साहिब के प्रबंधों के सुधार लाने के लिए आठ सदस्यीय कमेटी बनाई गई है, जबकि मामले में कानूनी कार्रवाई के लिए पांच सदस्यीय कमेटी बनाई गई है। यह सारा केस एसजीपीसी की ओर से लड़ा जाएगा और सारा खर्च एसजीपीसी ही वहन करेगी।