फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Misdeed with woman in Moga district of Punjab

मोगा में हैवानियत: एक माह 10 दिन तक महिला से दुष्कर्म, कनाडा भेजने के नाम पर की वारदात

Sun, 16 May 2021 08:09 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 16 May 2021 08:09 AM IST
सार

आरोपी ने महिला को कनाडा भेजने के नाम पर पूरी वारदात को अंजाम दिया है। जालंधर में एक किराये के मकान पर महिला से एक माह और 10 दिन तक दुष्कर्म किया। आरोपी मेडिकल करवाने के बहाने पीड़िता को जालंधर लेकर गया था।

विज्ञापन
Misdeed with woman in Moga district of Punjab
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कनाडा में अपनी बहन के घर पर बतौर मेड भेजने का झांसा देकर 28 वर्षीय एक महिला का पहले अपहरण किया गया और फिर करीब सवा माह तक किराए के मकान में रखकर दुष्कर्म करता रहा। आरोपी के चंगुल से निकलकर भागी पीड़िता ने पुलिस के पास शिकायत की तो पुलिस ने आरोपी समेत वारदात में शामिल उसकी पत्नी और एक बिचौलिये के खिलाफ केस दर्जकर लिया है। मामला पंजाब के मोगा का है।

विज्ञापन


थाना सिटी साउथ की इंस्पेक्टर कर्मजीत कौर ने बताया कि शिकायतकर्ता महिला ने पुलिस के पास दर्ज करवाए बयान में कहा कि गांव भलूर में रहने वाला संत राम उर्फ शेरी ने उसके मायके वालों को झांसा दिया कि वह महिला को अपने खर्च पर कनाडा भेज सकता है। इसी दौरान आरोपी संत राम शेरी ने महिला और उसके मायके परिवार को रंजीत सिंह निवासी उपला (जालंधर) से मिलवाया। 
विज्ञापन


रंजीत सिंह उनके घर आया और कहने लगा कि कनाडा में उसकी बहन रहती है और वह शिकायतकर्ता महिला को उसकी बहन के घर रसोई का काम करने के लिए बतौर मेड अपने खर्च पर भेज देगा। पीड़ित महिला के अनुसार वह गरीब परिवार से संबंधित है और घर का गुजारा मुश्किल से होता है। जिसके चलते वह आरोपियों के झांसे में आ गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके चलते 3 अप्रैल की सुबह आरोपी रंजीत सिंह उनके घर आया और पासपोर्ट समेत अन्य दस्तावेज लेने के बाद महिला को मेडिकल करवाने के बहाने जालंधर ले गया। महिला अपने तीन साल के बेटे को लेकर आरोपी के साथ चली गई। इस दौरान आरोपी ने जालंधर की एक बस्ती में किराए के मकान में उसे जबरन रखा और यहां एक माह 10 दिन तक उससे दुष्कर्म करता रहा। 

यही नहीं आरोपी ने महिला के भाई और उसके पति को जान से मारने की धमकी दी। 11 मई को आरोपी घर से बाहर जाते समय बाहर से दरवाजे को लॉक करना भूल गया तो पीड़ित महिला अपने बच्चे समेत वहां से भागकर पुलिस थाने जालंधर पहुंची और पुलिस को वारदात की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने महिला के बयान दर्जकर आरोपी रंजीत सिंह समेत बिचौलिए संत राम शेरी को गिरफ्तार कर लिया। 

आरोपी की पत्नी भी साजिश में शामिल
प्राथमिक जांच के दौरान पता चला है कि इस पूरी साजिश में रंजीत सिंह की पत्नी भी शामिल है। जिसके चलते थाना सिटी साउथ में पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया। जांच अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी रंजीत सिंह और संत राम शेरी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। 

फरार आरोपी अमनदीप कौर की तलाश है। वहीं पीड़ित महिला ने पुलिस को दर्ज बयान में बताया कि आरोपी रंजीत सिंह ने उसकी कनाडा की फाइल भरने के नाम पर उसकी मां से 15 हजार रुपये भी लिए थे और इन रुपयों से उसने कुछ फर्नीचर व घरेलू सामान खरीदकर जालंधर के किराए के घर में रखा, जहां आरोपी ने महिला से एक माह दस दिन तक दुष्कर्म किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed