फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Man was kept captive for 3 days, stripped naked and beaten in Khanna of Punjab

Punjab: जमीन को लेकर व्यक्ति को 3 दिन बंदी बनाकर निर्वस्त्र कर पीटा, मशहूर पंजाबी सिंगर के भाई पर आरोप

Sun, 04 Jun 2023 12:28 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 04 Jun 2023 12:28 AM IST
सार

अवतार ने बताया कि आरोपियों ने उसे इतना पीटा कि उसका शौच तक बीच में निकल गया। यही नहीं उसके कान का पर्दा भी फाड़ दिया। पूरे शरीर पर डंडों के निशान पड़े हैं।

विज्ञापन
Man was kept captive for 3 days, stripped naked and beaten in Khanna of Punjab
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के खन्ना क्षेत्र के माछीवाड़ा में एक व्यक्ति को 3 दिन बंदी बनाकर निर्वस्त्र करके पीटने का मामला सामने आया है। आरोप है कि व्यक्ति की पिटाई जमीन को लेकर मशहूर पंजाबी सिंगर के भाई ने की है। पीड़ित अवतार सिंह फतेहगढ़ साहिब के गांव  कुंबड़ा का रहने वाला है।

विज्ञापन


अवतार सिंह ने कहा कि राजनीतिक दबाव के चलते उसकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही। वह आखिरकार पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी की शरण में पहुंचा है। पूर्व सीएम चन्नी ने उसे आश्वासन दिया है कि उसे इंसाफ दिलवाया जाएगा।
विज्ञापन


60 लाख रुपये मांग रहे आरोपी
अवतार सिंह के मुताबिक उसने फतेहगढ़ साहिब में छिंदरपाल यमला व अन्य को जमीन दिलाई थी। छिंदरपाल ने ये जमीन आगे किसी और को बेचनी थी, लेकिन बिक नहीं पाई। इस पर भड़क गया। उसने उससे 15 फीसदी ब्याज के हिसाब से 60 लाख देने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने इसके लिए कुछ टाइम देने के लिए कहा, लेकिन इस बीच छिंदरपाल अपने साथी निंदी, गोल्डी और संजीव कुमार व एक अन्य के साथ मिलकर उसे शराब पीला कर लुधियाना के माछीवाड़ा ले आया। यहां एक घर में रख उसकी जमकर पिटाई की।


छिंदरपाल का भाई है CM का खास
अवतार सिंह ने कहा कि मारपीट करने वाले छिंदरपाल का भाई मशहूर गायक है। ये गायक मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का खास है। इसी वजह से आरोपी उससे धमकियां दे रहे हैं। उसके बेटे और बेटी को भी आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed