{"_id":"67c9262779c7d427900285ca","slug":"man-murdered-in-punjab-firozpur-jalalabad-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"साै रुपये के लिए हत्या: भतीजे से उधारी वसूलने आए थे, बीच बचाव करने वाले चाचा को पीटकर मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
साै रुपये के लिए हत्या: भतीजे से उधारी वसूलने आए थे, बीच बचाव करने वाले चाचा को पीटकर मार डाला
Thu, 06 Mar 2025 10:06 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, जलालाबाद/फिरोजपुर (पंजाब)

Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 06 Mar 2025 10:06 AM IST
सार
आरोपी कर्ण सिंह को उधारी के पैसे न लाैटाने पर मार रहे थे। उसके चाचा जोगिंदर सिंह ने उसे बचाया। इसके बाद आरोपियों ने जोगिंदर सिंह को पीट-पीटकर मार डाला।
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गांव सुखेरा बोदला में 100 रुपये की उधारी वसूलने आए लोगों ने एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी है। पुलिस ने बुधवार को दस लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
सुखेरा बोदला निवासी कर्ण सिंह (बब्बू) ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि रात करीब 8:30 बजे वह खाना खाकर अपने कमरे में सोया हुआ था। तभी सुखचैन सिंह और साजन सिंह निवासी सुखेरा बोदला जबरन उसके कमरे में घुस आए। साजन सिंह ने कहा कि इसे पकड़ो इसे उधार के पैसे न लौटाने का मजा चखाते हैं। इसके बाद सुखचैन सिंह ने उस पर डंडे से वार किया, जो उसकी दाईं आंख के पास लगा। साजन सिंह ने उसका गला दबाने की कोशिश की और उसे घसीटकर बाहर ले गए।
बब्बू के अनुसार उसके चाचा जोगिंदर सिंह और गांव के अन्य लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव किया। जिसके बाद सब अपने-अपने घर चले गए। कुछ देर बाद जब जोगिंदर सिंह बाजार में सामान लेने गया तो वहां पहले से मौजूद सुखचैन सिंह, साजन सिंह, अजीत सिंह, सुरजीत सिंह, रीना रानी, संजना रानी, अमरजीत कौर, कृष्ण सिंह, शिमला और रामे ने उन्हें घेर लिया। साजन सिंह ने लोहे की रॉड से जोगिंदर सिंह के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद सुखचैन सिंह और अन्य ने उन पर ताबड़तोड़ वार किए। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
गांव के ही शिंदरपाल सिंह ने घायल जोगिंदर सिंह को सिविल अस्पताल जलालाबाद पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने जोगिंदर सिंह को श्री गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज फरीदकोट रेफर कर दिया। हालत बिगड़ने पर उन्हें बठिंडा के अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। शिकायत पर पुलिस ने सुखचैन सिंह, साजन सिंह, अजीत सिंह, सुरजीत सिंह, रीना रानी, संजना रानी, अमरजीत कौर, कृष्ण सिंह, शिमला रानी और रामो निवासी सुखेरा बोदला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।