{"_id":"62df8530e87e2c2bc762f26f","slug":"man-murder-his-wife-and-daughter-in-talwandi-sabo-of-bathinda","type":"story","status":"publish","title_hn":"Double Murder in Bathinda: घरेलू विवाद में युवक ने पत्नी और छह साल की बेटी को तेजधार हथियार से काटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Double Murder in Bathinda: घरेलू विवाद में युवक ने पत्नी और छह साल की बेटी को तेजधार हथियार से काटा
Tue, 26 Jul 2022 11:40 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 26 Jul 2022 11:40 AM IST
सार
जसवीर कौर का अपने पति अमरजीत सिंह के साथ काफी समय से घरेलू विवाद चल रहा था। मंगलवार सुबह जसवीर कौर घर में कपड़े साफ कर रही थी। उसकी छह वर्षीय बेटी सुखप्रीत कौर स्कूल जाने के लिए तैयार थी। वह स्कूल जाने के लिए घर से बाहर जाने ही लगी थी कि अमरजीत सिंह ने तेजधार हथियार से अपनी बेटी व पत्नी पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
मौके पर जांच करते पुलिसकर्मी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बठिंडा के तलवंडी साबो के गांव त्योना पुजारिया में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटी की हत्या कर दी। व्यक्ति ने घरेलू झगड़े की रंजिश के चलते घटना को अंजाम दिया। मृतकों की पहचान 32 वर्षीय जसवीर कौर और उसकी छह वर्षीय बेटी सुखप्रीत कौर के तौर पर हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद डीएसपी जतिन बांसल मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। डीएसपी का कहना है कि हमलावर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
डीएसपी बांसल के अनुसार जसवीर कौर का अपने पति अमरजीत सिंह के साथ काफी समय से घरेलू विवाद चल रहा था। मंगलवार सुबह जसवीर कौर घर में कपड़े साफ कर रही थी। उसकी छह वर्षीय बेटी सुखप्रीत कौर स्कूल जाने के लिए तैयार थी। वह स्कूल जाने के लिए घर से बाहर जाने ही लगी थी कि अमरजीत सिंह ने तेजधार हथियार से अपनी बेटी व पत्नी पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
हमले में जसवीर कौर की तो मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सुखप्रीत कौर को तलवंडी साबो सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां पर उसकी भी मौत हो गई। गांव के लोगों के अनुसार अमरजीत नशेड़ी व्यक्ति था, जो अपनी पत्नी को शराब पीकर परेशान करता था। अमरजीत ने अपनी बेटी व पत्नी की हत्या करने के बाद दस वर्षीय बेटे लुखविंदर सिंह की भी हत्या की कोशिश की। मगर उसने मौके से भागकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन