फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Man Killed in Muktsar

Muktsar: घर के बाहर कांग्रेस का बूथ लगाने पर विवाद में हत्या, आम आदमी पार्टी के सरपंच पर केस दर्ज

Thu, 06 Jun 2024 04:10 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 06 Jun 2024 04:10 PM IST
सार

गुरमीत सिंह ने बताया कि एक जून को लोकसभा चुनाव वाले दिन कांग्रेस पार्टी द्वारा उसके चाचा मनजीत राम के घर के आगे बूथ लगाया गया था। इस दौरान आप से संबंधित गांव का सरपंच दलीप आया और उसके चाचा मनजीत राम व पिता गुरमीत राम से उक्त जगह पर कांग्रेस का बूथ न लगाने को कहा।

विज्ञापन
Man Killed in Muktsar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुक्तसर में एक जून को घर के बाहर कांग्रेस पार्टी का बूथ लगाने पर हुए विवाद में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। बता दें कि मतदान वाले दिन सरपंच ने कांग्रेस से संबंधित दो भाइयों को धमकियां दी थीं और मतगणना वाले दिन 4 जून को देर शाम कांग्रेस पार्टी से संबंधित पक्ष के घर पर हमला कर दिया। जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ता एक व्यक्ति की बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि उसका भाई भी गंभीर रुप से घायल है। इस मामले में पुलिस ने सरपंच समेत 14 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में मृतक गुरमीत सिंह (50) निवासी कक्खांवाली के बेटे गुरजंट सिंह ने बताया कि सरपंच दलीप राम ने मतगणना वाले दिन देर शाम को पहले तो उनके घर पर हमला कर दिया। फिर जब वह पिता व चाचा को इलाज के लिए सिविल अस्पताल लंबी लेकर जा रहे थे तो रास्ते में फिर से उन्हें घेर कर मारपीट की। जिसके चलते उसके पिता की अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन


गुरमीत सिंह के अनुसार वे मजदूरी करते हैं। एक जून को लोकसभा चुनाव वाले दिन कांग्रेस पार्टी द्वारा उसके चाचा मनजीत राम के घर के आगे बूथ लगाया गया था। इस दौरान आप से संबंधित गांव का सरपंच दलीप आया और उसके चाचा मनजीत राम व पिता गुरमीत राम से उक्त जगह पर कांग्रेस का बूथ न लगाने को कहा। साथ ही बूथ न हटाने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चार जून की शाम करीब साढ़े छह बजे उसके पिता गुरमीत राम चाचा के घर में बैठे हुए थे। इतने में सरपंच दलीप सिंह अपने 14 साथियों के साथ तेजधार हथियारों के साथ उनके घर में घुस आया और जानलेवा हमला कर दिया। सरपंच दलीप ने तेजधार हथियार से उसके चाचा के सिर पर वार किया। शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठे हो गए और उक्त आरोपी मौके से फरार हो गए।


मामले की जांच कर रहे एसआई बलराज सिंह ने बताया कि हमले में घायल गुरमीत राम की मौत होने के बाद मृतक के बेटे के बयान पर सरपंच दलीप राम पुत्र हरबंस राम, उसके भाई मलकीत राम, बूटा राम पुत्र हंसा, संदीप राम पुत्र मलकीत राम, संदीप राम पुत्र हरबंस राम,गगनदीप राम पुत्र कश्मीरी राम, बूटा राम पुत्र शंकर राम, बूटा राम पुत्र हंसा राम, हरबंस सिंह पुत्र मल्ल सिंह,हैप्पी पुत्र सतपाल निवासी कक्खांवाली, जसवीर सिंह पुत्र बोघा सिंह, हर्षपिंदर सिंह पुत्र हरदीप सिंह, रमेश कुमार पुत्र महंगा राम,अमृतपाल सिंह पुत्र स्वर्ण सिंह निवासी पंजावा के खिलाफ धारा 302,307,452,506,148,149 आइपीसी के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी अभी फरार हैं। गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed