Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   man beaten to death while visiting his girlfriend in moga

Moga: प्रेमिका से मिलने गए युवक की पीटकर हत्या, 11वीं की छात्रा से था 32 साल के युवक का प्रेम प्रसंग

Sat, 31 Jan 2026 10:11 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 31 Jan 2026 10:11 AM IST
सार

29 जनवरी को रेशम सिंह 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर गया था। वहां लड़की के परिजनों ने उसे पकड़ लिया और लोहे के पाइपों से पीटकर घायल कर दिया।

विज्ञापन
man beaten to death while visiting his girlfriend in moga
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोगा के एक गांव में प्रेमिका से मिलने गए 32 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने लड़की के पिता व उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। मृतक की पहचान रेशम सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन


29 जनवरी को रेशम सिंह 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर गया था। वहां लड़की के परिजनों ने उसे पकड़ लिया और लोहे के पाइपों से पीटकर घायल कर दिया। बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। रेशम सिंह अविवाहित था।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि रेशम सिंह के गांव की ही लड़की से प्रेम संबंध था। कुछ समय से वह प्रेमिका के घर के पास रहने वाले अपने परिचित गुरदीप के घर पर रह रहा था। 29 जनवरी की शाम करीब 7:30 बजे रेशम सिंह प्रेमिका के घर पहुंचा। रात करीब 8:00 बजे लड़की के पिता बेअंत सिंह और उसके पड़ोसी परमजीत सिंह ने रेशम सिंह को घर में पकड़ लिया और लोहे के पाइपों से पीटा। इसके बाद दोनों ने रेशम को घर से भगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेशम सिंह अपने दोस्त गुरदीप सिंह के घर के बाहर जाकर गिर गया। गुरदीप ने उसकी गंभीर हालत देखकर उसकी मां को फोन कर सूचना दी। परिजनों ने उसे सिविल अस्पताल मोगा में दाखिल करवाया जहां देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले की सूचना पर पुलिस ने शुक्रवार सुबह मौके पर पहुंचकर जांच की। रेशम के पिता करनैल सिंह के बयान पर पुलिस ने बेअंत सिंह और परमजीत सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। निहाल सिंह वाला के डीएसपी अनवर अली ने बताया कि पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed