फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Major Crime Averted in Jalandhar; CIA Staff Arrests Two Armed Accused, Recovers Two Pistols

जालंधर में बड़ी वारदात टली: सीआईए स्टाफ ने दो हथियारबंद आरोपी गिरफ्तार, दो पिस्तौल बरामद

Thu, 19 Mar 2026 08:11 PM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Published by: Naveen Updated Thu, 19 Mar 2026 08:11 PM IST
सार

साजन गिल उर्फ गब्बर ने पूछताछ में खुलासा किया कि वह जोगा फोलड़ीवाल के कहने पर फगवाड़ा में 12 जनवरी 2026 को एक दुकान पर फायरिंग कर चुका है।उसने बताया कि जोगा के निर्देश पर हथियारों और ड्रग्स की सप्लाई तथा भगोड़े अपराधियों की देखभाल का काम करता था।

विज्ञापन
Major Crime Averted in Jalandhar; CIA Staff Arrests Two Armed Accused, Recovers Two Pistols
पंजाब पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

कमिश्नरेट जालंधर की सीआईए स्टाफ टीम ने बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे दो बदमाशों को गिरफ्तार कर अहम सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से .32 बोर के 2 पिस्टल और 2 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस कमिश्नर जालंधर श्रीमती धन्नप्रीत कौर के दिशा-निर्देशों तथा डीसीपी इन्वेस्टिगेशन मनप्रीत सिंह ढिल्लों की निगरानी में सीआईए स्टाफ इंचार्ज इंस्पेक्टर सुरिंदर कुमार की टीम द्वारा की गई।

विज्ञापन


सीआई स्टाफ की टीम डीएवी कॉलेज फ्लाईओवर, कबीर नगर, जालंधर के पास गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को काबू किया। गिरफ्तार आरोपी हरप्रीत लाल उर्फ हैप्पी निवासी गांव फोलड़ीवाल जालंधर और साजन गिल उर्फ गब्बर निवासी खांबड़ा कॉलोनी थाना सदर जालंधर पर कई मामले दर्ज हैं। 
विज्ञापन

दोनों के पास से एक-एक .32 बोर पिस्टल, मैगजीन सहित एक-एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना डिवीजन 1 में आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




गिरफ्तार आरोपी हरप्रीत लाल उर्फ हैप्पी के खिलाफ पहले से कई संगीन मामले दर्ज हैं, जिनमें आर्म्स एक्ट, हत्या की कोशिश, चोरी और अन्य धाराएं शामिल हैं। उसके खिलाफ कपूरथला, जालंधर और मोहाली में कई केस दर्ज हैं। दोनों आरोपी फिलहाल पुलिस रिमांड पर हैं। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि उन्होंने और किन-किन वारदातों को अंजाम दिया है तथा इनके नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है। पुलिस का कहना है कि समय रहते कार्रवाई कर एक बड़ी घटना को टाल दिया गया है।


पूछताछ में बड़े खुलासे
साजन गिल उर्फ गब्बर ने पूछताछ में खुलासा किया कि वह जोगा फोलड़ीवाल के कहने पर फगवाड़ा में 12 जनवरी 2026 को एक दुकान पर फायरिंग कर चुका है।उसने बताया कि जोगा के निर्देश पर हथियारों और ड्रग्स की सप्लाई तथा भगोड़े अपराधियों की देखभाल का काम करता था, जिसके बदले उसे पैसे भेजे जाते थे। वहीं, हरप्रीत लाल उर्फ हैप्पी ने भी स्वीकार किया कि जोगा (विदेश में बैठा आरोपी) के कहने पर वह हथियार और नशे की सप्लाई से जुड़ा काम करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed