फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Lady constable arrested with drugs in Bathinda

Punjab Police: लेडी कांस्टेबल के पास थार, वरना और ऑडी... काली कमाई से बनाई करोड़ों की कोठी; अब पकड़ी गई

Thu, 03 Apr 2025 05:47 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 03 Apr 2025 05:47 PM IST
सार

पंजाब पुलिस की महिला कर्मी के पास थार, वरना और ऑडी जैसी लग्जरी गाड़ियां है। इसके अलावा उसकी बठिंडा में करोड़ों रुपये की आलीशान कोठी भी है। यह सब महिला कर्मी ने काली कमाई से बनाई है। यह आरोप एक महिला ने उसपर लगाए हैं।  

विज्ञापन
Lady constable arrested with drugs in Bathinda
महिला पुलिस कर्मी की थार। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के बठिंडा में महिला पुलिस कर्मी ड्रग्स के साथ पकड़ी गई है। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने महिला कर्मी को बुधवार को थार में नशे के साथ पकड़ा था। महिला पुलिस कर्मी अमनदीप कौर को वीरवार अदालत में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। एसटीएफ ने अमनदीप कौर को 17 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा था। थाना केनाल में आरोपी महिला पुलिस कर्मी के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।  

विज्ञापन


ऐसे में अब आरोपी महिला कर्मी को नौकरी से बर्खास्त करने की कवायद भी शुरू हो गई है। डीआईजी हरजीत सिंह ने कहा कि आरोपी महिला पुलिस कर्मी को डिसमिस करने के लिए आलाधिकारियों को पत्र लिखा जाएगा। इसके अवाला पुलिस कर्मियों के वार्षिक मेडिकल में डोप टेस्ट को लेकर डीआईजी ने कहा कि नियमों को चेक करने के बाद ही कुछ बता पाएंगे। बठिंडा रेंज के कितने मुलाजिम नशे के आदी हैं, इसके बारे में भी पता करवाएंगे।
विज्ञापन


महिला ने आरोपी पुलिस कर्मी पर लगाए गंभीर आरोप
महिला पुलिस कर्मी अमनदीप कौर की गिरफ्तारी के बाद मामले में नया मोड़ आया है। मामले में गुरमीत कौर नाम की एक महिला ने सोशल मीडिया पर लाइव होकर आरोप लगाया कि उक्त महिला कर्मी अमनदीप कौर और उसका पति पिछले लंबे समय से नशा करते हैं और नशा बेचते थे। इसके बारे में उसने कई बार पुलिस के बड़े अधिकारियों के अलावा मुख्यमंत्री भगवंत मान तक मामला उजागर किया था। लेकिन आरोपी महिला कर्मी के बड़े पुलिस अफसरों व राजनीतिक लोगों के साथ संबंध होने के चलते उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्रग्स के रुपयों से खरीदी महंगी गाड़ियां
महिला गुरमीत कौर ने आरोप लगाया कि उक्त महिला पुलिस कर्मी ने नशे की तस्करी से ही थार, वरना, ऑडी और एक स्कूटी समेत करोडों रुपये की कोठी बनाई है। आरोपी महिला कर्मी की कोठी बठिंडा की विराट ग्रीन कॉलोनी में है। इसके अलावा उक्त महिला कर्मी ने नशा तस्करी के पैसों से सोने के गहने और घडियां खरीदी हैं। महिला ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से मांग की कि उक्त महिला पुलिस कर्मी और उसके साथ रह रहे बलविंदर सिंह की निष्पक्ष और गहराई से जांच की जाए तो बड़ा खुलासा हो सकता है। इनके मोबाइल फोन की जांच की जाए तो नशे को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं। 


आरोपी महिला कर्मी ने एक बड़े पुलिस अफसर से जताई थी बात करने की इच्छा 
सूत्र बतातें है कि जब उक्त महिला पुलिस कर्मी को पुलिस टीम ने ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया तो उसने एक बड़े पुलिस अधिकारी का नाम लेकर कहा था, कि उसकी बात करवाई जाए। लेकिन उस समय पुलिस ने एक नहीं सुनी। जिला पुलिस के ओएएसआई विभाग की तरफ से आरोपी महिला अमनदीप कौर की ड्यूटी अन्य महिला कर्मियों के मुकाबले कम लगाई गई थी। जो जांच का विषय है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed