फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Lady constable Amandeep Kaur Landon connection

नशा तस्कर लेडी कांस्टेबल: अमनदीप कौर का लंदन से क्या है कनेक्शन? घर पर मिली महंगी घड़ियां, परफ्यूम और पर्स

Sun, 06 Apr 2025 12:45 PM IST
अंकेश ठाकुर भारत भूषण मित्तल, बठिंडा
भारत भूषण मित्तल, बठिंडा Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 06 Apr 2025 12:45 PM IST
सार

बठिंडा में ड्रग्स के साथ गिरफ्तार लेडी कांस्टेबल अमनदीप कौर का देश ही नहीं विदेश में भी पहुंच है। अमनदीप कौर का लंदन से भी कनेक्शन निकला है। आरोपी महिला कांस्टेबल को पुलिस ने 17 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा था। 

विज्ञापन
Lady constable Amandeep Kaur Landon connection
बर्खास्त महिला कांस्टेबल अमनदीप कौर। - फोटो : संवाद

विस्तार

ड्रग्स के साथ गिरफ्तार पंजाब पुलिस की महिला कांस्टेबल अमनदीप कौर दो दिन के पुलिस रिमांड पर है। इस दौरान एसएसपी अमनीत कोंडल खुद आरोपी महिला पुलिस कर्मी से पूछताछ कर रही हैं। शुक्रवार को जब पुलिस ने आरोपी महिला के घर में सर्च किया तो वहां से पुलिस को महंगी घड़ियां, परफ्यूम एवं पर्स, चश्मे बरामद हुए।
विज्ञापन


गोपनीय सूत्रों ने जानकारी दी कि शुक्रवार देर रात तक एक गुप्त जगह पर एसएसपी ने अमनदीप से महंगी घड़ियां और चश्मे, परफयूम, पर्स समेत जमीन जायदाद के बारे में पूछताछ की तो आरोपी अमनदीप ने बताया कि उसे इंग्लैंड के लंदन से उक्त गिफ्ट आए हैं। उक्त महिला का इंग्लैंड के लंदन में रहने वाले जिस शख्स के साथ संपर्क है, वो पिछले दिनों भारत में अमनदीप के घर में एक समागम के दौरान आया था। पूछताछ में आरोपी महिला ने बताया कि उसने एक प्लाट ड्रीम सिटी काॅलोनी रिंग रोड पर खरीदकर रखा है।
विज्ञापन


सूत्र बताते हैं कि एसएसपी ने पूरी सख्ती के साथ नशे के संबध में पूछताछ की थी, लेकिन अमनदीप कौर इस बारे में कुछ भी नहीं मानी और न ही पुलिस को कोई सूचना दी। पुलिस की टीम एवं एसएसपी ने उक्त आरोपी महिला की आय से संबंधित सभी साधनों की गहराई से जांच शुरू कर दी है। पुलिस पता लगाने में जुटी है कि उक्त महिला पुलिसकर्मी के पास नौकरी के अलावा आय के क्या साधन थे। महिला पुलिसकर्मी से पूछा गया कि बलविंदर सिंह उर्फ सोनू के साथ उसकी कब से दोस्ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

फरार सोनू को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें दे रही दबिश

सूत्र बताते हैं कि जैसे ही बलविंदर सिंह उर्फ सोनू को पता चला कि अमनदीप कौर वाले केस में उसे भी नामजद कर लिया गया है तो वह शुक्रवार दोपहर को ही अदालत परिसर से पुलिस के सामने से फरार हो गया। वह देर रात पंजाब से ही बाहर फरार हो गया। इसके अलावा अब महिला आयोग के दखल देने के बाद पुलिस ने गुरमीत कौर के बयान पर सोनू के खिलाफ मारपीट का एक अलग केस दर्ज किया है। पुलिस की विभिन्न टीमें सोनू को पकड़ने के लिए दबिश दे रही हैं।
 

गिरफ्तार होने के बाद सोनू कर सकता है बड़े खुलासे

सूत्र बताते हैं कि अमनदीप पुलिस से लेकर अदालत तक एक ही बात पर अड़ी हुई है कि उसे झूठा फंसाया जा रहा है, लेकिन अब पुलिस उक्त आरोपी महिला के दोस्त सोनू की गिरफ्तारी को अहम मानकर चल रही है। क्योंकि सोनू कई अहम खुलासे कर सकता है। सोनू के पास जो मोबाइल नंबर चल रहा था, जब उसे ट्रेस किया तो उसकी लोकेशन हरियाणा की आ रही थी लेकिन शनिवार को सुबह से सोनू के बारे में पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला।
 

अमनदीप का रिमांड समाप्त होने से पहले सोनू को काबू करना चाहती है पुलिस

फरार चल रहे सोनू को अमनदीप का पुलिस रिमांड समाप्त होने से पहले पुलिस उसे गिरफ्तार करना चाहती है। इसका मुख्य कारण माना जा रहा है कि अगर सोनू अपनी दोस्त अमनदीप का रिमांड समाप्त होने से पहले पकड़ा गया तो अमनदीप और सोनू को आमने-सामने बिठाकर पुलिस पूछताछ करेगी।
 

इंस्टाग्राम पर अमनदीप के एक रात में बढ़े 33 हजार फॉलोअर्स

अमनदीप के पकड़े जाने के बाद इंस्टाग्राम पर आरोपी महिला के एक रात में 33 हजार फोलोवर्स बढ़ गए हैं। पकड़े जाने से पहले अमनदीप के इंस्टाग्राम पर 21 हजार फोलोवर्स थे, अब लोग अमनदीप की रील्स को बड़े स्तर पर पसंद कर रहे हैं। कमेंट कर रहे हैं कि बुलेट तो रखा पटाखे चलाने को थार रखी है चिट्टा तस्करी को। अमनदीप को लोग काली थार वाली बीबी बोलकर कमेंट कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed