फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Kidnapped Youth rescued by Hoshiarpur Police 

होशियारपुर पुलिस को सफलता: युवक को अगवा कर मांगी थी दो करोड़ की फिरौती, पुलिस ने 24 घंटे में ढूंढ निकाला

Tue, 21 Sep 2021 09:51 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 21 Sep 2021 09:51 AM IST
सार

अज्ञात नकाबपोशों ने सोमवार सुबह करीब 4.45 बजे फगवाड़ा रोड स्थित मुख्य सब्जी मंडी से फल आढ़ती जसपाल के 21 वर्षीय पुत्र राजन का अपहरण कर लिया था। राजन अपनी दुकान मैसर्स जसपाल एंड राजन, दुकान संख्या 94 पर अपनी कार से पहुंचा था।

विज्ञापन
Kidnapped Youth rescued by Hoshiarpur Police 
होशियारपुर में अगवा युवक को पुलिस ने छुड़ाया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

होशियारपुर में सोमवार सुबह अगवा किए गए आढ़ती के 21 वर्षीय बेटे राजन को पुलिस ने अपहरणकर्ताओं के साथ मुकाबले के बाद छुड़वा लिया। मंगलवार अल सुबह चार बजे के करीब पुलिस टीम अपहृत युवक राजन को माउंट एवेन्यू स्थित उसके घर छोड़ गई। 

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक टांडा से बटाला रोड पर किसी स्थान पर गन्ने के खेतों में पुलिस और आरोपियों के बीच मुकाबला हुआ। इसमें एक आरोपी पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। एसएसपी अनमीत कोंडल ने ऑपरेशन कामयाब होने की बात की है। अब मामले के बारे में पूरी जानकारी एसएसपी प्रेस कांफ्रेंस करके देंगी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - पंजाब की नई सरकार का फरमान: अब सुबह नौ बजे कर्मचारियों को पहुंचना होगा ऑफिस, हाजिरी की औचक होगी जांच 
विज्ञापन
विज्ञापन


अज्ञात नकाबपोशों ने सोमवार सुबह करीब 4.45 बजे फगवाड़ा रोड स्थित मुख्य सब्जी मंडी से फल आढ़ती जसपाल के 21 वर्षीय पुत्र राजन का अपहरण कर लिया था। राजन अपनी दुकान मैसर्स जसपाल एंड राजन, दुकान संख्या 94 पर अपनी कार से पहुंचा था। जैसे ही उसने अपनी कार अपनी दुकान के बाहर खड़ी की वैसे ही अपनी वरना कार में उसका पीछा कर रहे अपहरणकर्ता वहां पहुंचे और अपनी कार राजन की कार के बराबर खड़ी कर दी। उन्होंने उसे जबरन अपनी कार (वरना) में खींच लिया और भाग निकले। इन अपहरणकर्ताओं में से एक अपहरणकर्ता राजन की कार को लेकर चला गया।

करीब आधे घंटे के बाद राजन के पिता मंडी की शेड में पहुंचे और मजदूरों से उसके बारे में पूछा। उस वक्त तक उन्हें राजन के अपहरण की खबर नहीं थी। मजदूरों ने उन्हें बताया कि वह वहां नहीं आया है, तो सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई और राजन के अपहरण की घटना की सीसीटीवी फुटेज मिल गई। सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में सारा घटनाक्रम दिखाई दिया। अपहरण के करीब एक घंटे के बाद राजन के पिता जयपाल को एक विदेशी नंबर से व्हाट्सएप पर कॉल आया और अपहरणकर्ताओं ने फिरौती के रूप में दो करोड़ रुपये की बड़ी रकम मांगी। सूचना पाकर एसएसपी होशियारपुर अमनीत कोंडल और अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed