{"_id":"648d6ed330fbde08a10ca555","slug":"kapurthala-police-arrested-smuggling-gang-that-cultivates-opium-in-bihar-and-supplies-it-to-punjab-2023-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kapurthala: नशा तस्करी करने के दो आरोपी गिरफ्तार, बिहार से साइकिल पर पंजाब में सप्लाई करते थे अफीम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Kapurthala: नशा तस्करी करने के दो आरोपी गिरफ्तार, बिहार से साइकिल पर पंजाब में सप्लाई करते थे अफीम
Sat, 17 Jun 2023 01:59 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 17 Jun 2023 01:59 PM IST
सार
पुलिस के अनुसार साइकिल पर सप्लाई का आइडिया इन्हें इसलिए सूझा क्योंकि इन्हें लगता था कि पुलिस नाकों पर अकसर दो पहिया वाहन स्कूटर मोटरसाइकिल और अन्य बड़े वाहनों को रोका जाता है जिससे वह बड़ी चालाकी से बच निकलेंगे।
विज्ञापन
कपूरथला पुलिस की तरफ से पकड़े गए आरोपी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विस्तार
कपूरथला पुलिस ने नशा तस्करी के एक ऐसे गैंग को काबू करने का दावा किया है जो बिहार में अफीम की खेती कर उसको पंजाब में सप्लाई करता है। सप्लाई के लिए आरोपी किसी बड़ी गाड़ी का नहीं बल्कि साइकिल का इस्तेमाल करते थे। बिहार वासी दो आरोपियों से कपूरथला पुलिस ने 1.3 किलो अफीम बरामद की है।
डीएसपी सब डिवीजन ने बताया है कि दोनों आरोपी पिछले कुछ समय से पंजाब में आकर रसोइया का काम कर रहे थे। पुलिस ने गांव आधी खुही के पास नाकेबंदी की तो इन दोनों को साइकिल से आते हुए शक के आधार पर रोका। इनके बैग को खंगाला गया तो पुलिस को 1 किलो 351 ग्राम अफीम बरामद हुई।
यह भी पढ़ें: Ludhiana Loot: साढ़े आठ करोड़ की डकैती की मास्टरमाइंड डाकू हसीना उत्तराखंड से गिरफ्तार, पति भी काबू
विज्ञापन
आरोपियों की पहचान पंकज पुत्र गोस्वार वासी गांव बरवाड़ी जिला गया बिहार और राजेश यादव पुत्र रामब्रज यादव वासी गया बिहार के रूप में हुई है। पुलिस ने जब इन से पूछताछ कि तो इन्होंने बताया की वह बिहार में एक जंगली क्षेत्र में अफीम की खेती करते है और इसे पंजाब और अन्य प्रदेशो में सप्लाई करते है।
पुलिस के अनुसार साइकिल पर सप्लाई का आइडिया इन्हें इसलिए सूझा क्योंकि इन्हें लगता था कि पुलिस नाकों पर अकसर दो पहिया वाहन स्कूटर मोटरसाइकिल और अन्य बड़े वाहनों को रोका जाता है जिससे वह बड़ी चालाकी से बच निकलेंगे। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर केस दर्ज कर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है।