फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   International shooting player Khushkirat Kaur committed suicide in Faridkot

फरीदकोट: महिला शूटिंग खिलाड़ी ने खुद को गोली से उड़ाया, नेशनल चैंपियनशिप में मेडल न मिलने से थी निराश

Thu, 09 Dec 2021 11:29 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 09 Dec 2021 11:29 AM IST
सार

खुशकीरत कौर ने पिछले साल हुई नेशनल चैंपियनशिप में कुल 11 मेडल जीते थे जिसके बाद उसका विश्व कप के लिए भी चयन हुआ था लेकिन विश्व कप में वह कोई भी मेडल नहीं जीत पाई थी।

विज्ञापन
International shooting player Khushkirat Kaur committed suicide in Faridkot
फरीदकोट में शूटिंग खिलाड़ी ने की आत्महत्या। - फोटो : फाइल

विस्तार

जिला स्तर से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर के शूटिंग मुकाबलों में 50 से भी अधिक पदक जीतने वाली स्थानीय हरिन्द्रा नगर निवासी अंतरराष्ट्रीय महिला निशानेबाज ने अपनी गन से ही गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान 19 वर्षीय खुशकीरत कौर के रूप में हुई। वह हाल ही में पटियाला में आयोजित नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में भाग लेकर लौटी थी और वहां पर कोई भी मेडल न मिलने के कारण मानसिक तौर से परेशान थी। कुछ समय पहले मिस्र में आयोजित शूटिंग विश्व कप में वह भारत की तरफ से शामिल हुई थी और वहां भी उसे कोई पदक नहीं मिल पाया था। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बुधवार रात खुशकीरत अपनी दादी के साथ कमरे में सो रही थी। उसी दौरान उसने आत्महत्या की। परिवार के लोगों को सुबह उस समय जानकारी हुई जब वह चाय लेकर उसके कमरे में पहुंचे। खुशकीरत ने अपनी गन से कनपटी पर गोली मारी थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद थाना कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका के शव को कब्जे में लेकर उसका गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल से पोस्टमार्टम करवाया और वारिसों के हवाले कर दिया। 
विज्ञापन


परिवार के करीबी और हॉकी कोच हरबंस सिंह ने बताया कि खुशकीरत कौर ने पिछले साल आयोजित नेशनल चैंपियनशिप में कुल 11 पदक जीते थे। जिसके आधार पर उसका विश्वकप के लिए चयन हुआ था लेकिन विश्वकप में वह कोई भी पदक नहीं जीत सकी थी। कुछ दिन पहले पटियाला में आयोजित नेशनल चैंपियनशिप में भी कोई पदक जीत न पाने की वजह से वह पिछले दो-तीन दिनों से गुमसुम थी। थाना कोतवाली के एसएचओ इंस्पेक्टर हरजिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद वारिसों के हवाले कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed