{"_id":"67ef9992d0b635988205621e","slug":"fortuner-car-looted-in-broad-daylight-in-kapurthala-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kapurthala: कपूरथला में दिनदहाड़े फार्च्यूनर गाड़ी लूटी, जमीन दिखाकर लाैट रहा था; पुलिस मान रही संदिग्ध","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Kapurthala: कपूरथला में दिनदहाड़े फार्च्यूनर गाड़ी लूटी, जमीन दिखाकर लाैट रहा था; पुलिस मान रही संदिग्ध
Fri, 04 Apr 2025 02:08 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 04 Apr 2025 02:08 PM IST
सार
एसएचओ ने बताया कि पीड़ित घटना के बारे में भी सही ढंग से नहीं बता रहे हैं, जिसके चलते मामला संदिग्ध लग रहा है। उन्होंने दावा किया कि जल्द मामला सुलझा लिया जाएगा।
विज्ञापन
Crime
- फोटो : istock
विस्तार
कपूरथला में दिनदहाड़े दो अज्ञात लुटेरों ने फार्च्यूनर लूट ली। थाना कोतवाली में अज्ञात लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले को संदिग्ध मान कर जांच कर रही है।
थाना कोतवाली के एसएचओ किरपाल सिंह ने बताया कि सतनाम सिंह निवासी शेखवां थाना ढिलवां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गुरुवार की शाम 4:30 बजे गऊशाला के नजदीक गांव राजपूतां में अमरीक सिंह निवासी गोइंदवाल को अपने बेटे जसकरनबीर सिंह के साथ फार्च्यूनर गाड़ी में सवार होकर जमीन दिखाने गया था।
जब वह जमीन दिखाकर वापस आने लगा तो देखा कि दो अज्ञात युवक उसके बेटे जसकरनबीर के साथ मारपीट कर रहे थे और बाद में उसकी फार्च्यूनर गाड़ी लेकर फरार हो गए। एसएचओ ने बताया कि पीड़ित घटना के बारे में भी सही ढंग से नहीं बता रहे हैं, जिसके चलते मामला संदिग्ध लग रहा है। उन्होंने दावा किया कि जल्द मामला सुलझा लिया जाएगा।