{"_id":"69a90d88215f94c2c4099d05","slug":"firing-on-medical-store-owner-in-samundra-town-of-garhshankar-2026-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: गढ़शंकर के कस्बा समुंदड़ा में मेडिकल स्टोर मालिक पर फायरिंग, देर रात दुकान बंद करते समय हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab: गढ़शंकर के कस्बा समुंदड़ा में मेडिकल स्टोर मालिक पर फायरिंग, देर रात दुकान बंद करते समय हमला
Thu, 05 Mar 2026 10:32 AM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़शंकर
संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़शंकर
Published by: Nivedita
Updated Thu, 05 Mar 2026 10:32 AM IST
सार
तरसेम लाल निवासी गांव समुंदड़ा हैप्पी मेडिकल स्टोर चलाता था। बुधवार रात करीब सवा नौ बजे वह स्टोर को बंद कर ताले लगा रहा था। तभी दो अज्ञात नकाबपोश मोटरसाइकिल सवार युवकों ने उस पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
मेडिकल स्टोर संचालक पर फायरिंग
- फोटो : संवाद
विस्तार
गढ़शंकर चंडीगढ़ रोड पर कस्बा समुंदड़ा में मेडिकल स्टोर के मालिक पर दो नकाबपोश मोटरसाइकिल सवार युवकों ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से मेडिकल स्टोर मालिक गंभीर घायल हो गया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक तरसेम लाल निवासी गांव समुंदड़ा हैप्पी मेडिकल स्टोर चलाता था। बुधवार रात करीब सवा नौ बजे वह स्टोर को बंद कर ताले लगा रहा था। तभी दो अज्ञात नकाबपोश मोटरसाइकिल सवार युवकों ने उस पर फायरिंग कर दी। एक गोली उसके पेट के दायीं और लगी। इसके बाद फायरिंग करने वाले युवक फरार हो गए। स्टोर पर काम करने वाले युवक राज कुमार शर्मा ने तरसेम लाल को सिलिल अस्पताल गढ़शंकर में भर्ती करवाया। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। तरसेम लाल को नवांशहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया वहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
डीएसपी दलजीत सिंह खख ने बताया कि फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस पार्टी के साथ वे मौके पर पहुंच गए। रात से ही आरोपियों की तलाश की जा रही। जिसके ये अलग टीमें गठित करने के अलावा सीसीटीवी की फुटेज चेक की जा रही है। मौके पर एसपी डी और सीए इंचार्ज पुनीत कुमार भी पहुंच गए थे।