फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Fake documents presented in court to get bail for drug smuggler FIR against five in Kapurthala

जज की शिकायत पर केस दर्ज: नशा तस्कर को जमानत दिलाने के लिए कोर्ट में पेश किए फर्जी दस्तावेज, पांच पर FIR

Wed, 02 Apr 2025 03:09 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 02 Apr 2025 03:09 PM IST
सार

नशा तस्करी और आर्म्स एक्ट मामले में आरोपी की फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जमानत करवाने के मामले में पांच लोगों के खिलाफ जज की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। 

विज्ञापन
Fake documents presented in court to get bail for drug smuggler FIR against five in Kapurthala
FIR Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कपूरथला जिला अदालत के एडिशनल सेशन जज ने वर्ष 2019 के नशा तस्करी और आर्म्स एक्ट के आरोपी की जमानत मामले में बड़ी कार्रवाई की है। जज गुरमीत टिवाणा की शिकायत पर आरोपी नशा तस्कर सहित पांच लोगों के खिलाफ थाना सदर में अलग अलग दो केस दर्ज किए गए हैं। 

विज्ञापन


एएसआई पाल सिंह ने बताया कि एडिशनल सेशन जज गुरमीत टिवाणा की तरफ से पुलिस को दी शिकायत में कहा गया कि थाना कबीरपुर में वर्ष 2019 में आरोपी दविंदर सिंह उर्फ कट्टा निवासी शाहवाला अंदरिसा के खिलाफ नशा तस्करी और आर्म्स एक्ट का दर्ज हुआ था। अदालत आरोपी की जमानत के लिए गुरदीप सिंह निवासी न्यू मॉडल हाउस जालंधर ने जाली दस्तावेज पेश कर आरोपी की जमानत करवाई थी। जज की शिकायत पर थाना सदर में गुरदीप सिंह मल्ली के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


वहीं दूसरे मामले में जज गुरमीत टिवाणा ने बताया कि थाना कबीरपुर के 2019 में दर्ज एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट के मामले में आरोपी दविंदर सिंह उर्फ कट्टा की जमानत के लिए नंबरदार अमनदीप सिंह, सरबजीत कौर पत्नी बहादुर सिंह और महिंदर सिंह मल्ली सभी निवासी गांव कुर्ला जिला जालंधर की तरफ से अदालत में पेश किए दस्तावेज जांच में जाली पाए गए हैं। आरोपी दविंदर सिंह जमानत मिलने के बाद से कोर्ट में पेश नहीं हुआ और उसे कोर्ट ने भगोड़ा घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में जज गुमीत टिवाणा की शिकायत पर थाना सदर पुलिस ने दविंदर सिंह उर्फ कट्टा, नंबरदार अमनदीप सिंह, सरबजीत कौर पत्नी बहादुर सिंह, महिंदर सिंह मल्ली और गुरदीप सिंह मल्ली के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पुलिस लाइन में तैनात की मौत
कपूरथला के पुलिस लाइन में तैनात अस्सिटेंट सब इंस्पेक्टर (एएसआई) की मौत हो गई। मृतक एएसआई सविंदर सिंह है। जांच अधिकारी मंगल सिंह के अनुसार एएसआई सविंदर सिंह निवासी मोहल्ला आरिफवाला कपूरथला, जो अभी पुलिस लाइन क्वार्टर में रहता था। मंगलवार देर शाम अदालत में हवालातियों की पेशी के बाद जेल में छोड़कर वापस आया था। इसके बाद अपने क्वार्टर में सो गया। सुबह जब वह नहीं उठा तो आस पड़ोस के साथियों ने उसको सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed