फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Case registered against sarpanch and panchayat secretary at bathinda of punjab

पंजाब : फर्जी प्रस्ताव डालकर पैसे निकलवाए, सरपंच-पंचायत सचिव पर धोखाधड़ी का केस 

Fri, 22 Jan 2021 12:50 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 22 Jan 2021 12:50 PM IST
विज्ञापन
Case registered against sarpanch and panchayat secretary at bathinda of punjab
फ्राड केस। - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

पंजाब के बठिंडा की थाना मौड़ पुलिस ने गांव रामनगर की महिला सरपंच और पंचायत सचिव के खिलाफ फर्जी प्रस्ताव डालकर पैसे निकलवाने के आरोप में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। नामजद दोनों आरोपियों की पहचान सुखविंदर कौर महिला सरपंच गांव रामनगर और गमदूर सिंह पंचायत सचिव के तौर पर हुई है। पुलिस ने यह कार्रवाई गांव रामनगर की ग्राम पंचायत की ओर से एसएसपी को दी शिकायत की जांच के बाद की है। 

विज्ञापन


ग्राम पंचायत गांव रामनगर की ओर से पुलिस को दी शिकायत में बताया गया था कि गांव की सरपंच सुखविंदर कौर ने पंचायत सचिव गमदूर सिंह के साथ मिलकर पंचायत के प्रस्ताव रजिस्टर में 10 फरवरी 2020 को फर्जी प्रस्ताव डालकर 19 हजार रुपये निकलवा लिए। इसी तरह 15 फरवरी 2020 को प्रस्ताव डालकर एक लाख रुपये निकलवा लिए। ग्राम पंचायत ने आरोप लगाया कि उक्त महिला सरपंच एवं पंचायत सचिव ने फर्जी प्रस्ताव डालकर उक्त पैसे निकालकर गबन किया है।  
विज्ञापन



थाना मौड़ की एएसआई रेनु ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच की तो पता चला कि महिला सरपंच गुरविंदर कौर और पंचायत सचिव गमदूर सिंह ने फर्जी प्रस्ताव डालकर सरकारी पैसे निकलवा कर धोखाधड़ी की है। एएसआई ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना मौड़ में धोखाधड़ी का केस दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed