{"_id":"66ed43ad3d466398de0c2ee8","slug":"case-of-theft-by-two-women-from-house-of-dsp-in-bathinda-2024-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bathinda: सीआईडी विंग में तैनात डीएसपी के घर से लाखों की चोरी, नाैकरानी बनकर घुसीं थीं दो महिलाएं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Bathinda: सीआईडी विंग में तैनात डीएसपी के घर से लाखों की चोरी, नाैकरानी बनकर घुसीं थीं दो महिलाएं
Fri, 20 Sep 2024 03:15 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 20 Sep 2024 03:15 PM IST
सार
डीएसपी की पत्नी तरनजीत कौर ने बयान दर्ज कराया है कि 18 सितंबर को दो महिलाएं घर में घुस आईं। महिलाएं घर में साफ-सफाई का काम मांग रही थीं। इसी बीच दोनों ने उसे अपनी बातों के जाल में फंसा लिया और घर की साफ-सफाई के बहाने सोने-चांदी के आभूषण, हीरे का सेट और कुछ नकदी चोरी कर ली।
विज्ञापन
बठिंडा में डीएसपी के घर चोरी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीआईडी विंग में तैनात डीएसपी के घर से दो महिलाओं द्वारा लाखों रुपये के आभूषण चोरी करने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक दोनों महिलाएं नौकरानी बनकर घर की साफ-सफाई करने आई थीं और आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया।
आरोपियों की फुटेज गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। डीएसपी की पत्नी की शिकायत पर थाना सिविल लाइन पुलिस ने दो अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
एसपी सिटी नरिंदर सिंह ने बताया कि डीएसपी की पत्नी तरनजीत कौर ने बयान दर्ज कराया है कि 18 सितंबर को दो महिलाएं घर में घुस आईं। महिलाएं खुद को घरेलू नौकरानी बता रही थीं और घर में साफ-सफाई का काम मांग रही थीं। इसी बीच दोनों ने उसे अपनी बातों के जाल में फंसा लिया और घर की साफ-सफाई के बहाने सोने-चांदी के आभूषण, हीरे का सेट और कुछ नकदी चोरी कर ली। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 23 लाख रुपये है।
विज्ञापन
एसपी सिटी ने बताया कि तरनजीत कौर की शिकायत पर अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने बताया कि घटना को अंजाम देने वाली महिलाओं की फुटेज गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।