{"_id":"61573b758ebc3eb5dd2ea19f","slug":"bsf-and-punjab-police-seize-heroin-from-international-border-in-gurdaspur-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बड़ी सफलता: पाक से आई साढ़े आठ किलो हेरोइन बरामद, पैकेट पर लिखा- मेड इन पाकिस्तान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बड़ी सफलता: पाक से आई साढ़े आठ किलो हेरोइन बरामद, पैकेट पर लिखा- मेड इन पाकिस्तान
Fri, 01 Oct 2021 11:46 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 01 Oct 2021 11:46 PM IST
सार
पंजाब के गुरदासपुर में भारत-पाकिस्तान सीमा के करीब साढ़े आठ किलो हेरोइन बरामद हुई है। सीमा सुरक्षा बल और पंजाब पुलिस के जवानों ने संयुक्त ऑपरेशन के दौरान यह सफलता हासिल की है। हेरोइन की पैकेट में मेड इन पाकिस्तान लिखा है।
विज्ञापन
बीएसएफ व पंजाब पुलिस ने पकड़ी हेरोइन की खेप।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
शुक्रवार को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) व पंजाब पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन के दौरान पाक तस्करों द्वारा रावी नदी पार करके भारतीय क्षेत्र में डायपरों में भरकर बोरी में भेजी गई साढ़े आठ किलो हेरोइन को पकड़ने में बड़ी सफलता हासिल की है। बीएसएफ सेक्टर गुरदासपुर के अधीन 89 बटालियन की बीओपी रोसा में बीएसएफ के डीआईजी प्रभाकर जोशी व एसएसपी डॉ. नानक सिंह ने संयुक्त तौर पर बताया कि बीओपी रोसा क्षेत्र में पाक तस्करों ने रावी नदी पार कर भारत क्षेत्र में आठ पैकेट हेरोइन को पाक मार्का वाली बोरी में भरकर झाड़ियों में छिपाया था। बीएसएफ व पंजाब पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन के दौरान यह खेप बरामद कर ली है। इसका वजन आठ किलो 580 ग्राम है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: कांग्रेस की जड़ें हिलाने की तैयारी: अमरिंदर सिंह बनाएंगे अलग खेमा, ये सभी दिग्गज नेता बन सकते हैं सारथी
विज्ञापन
डीआईजी प्रभाकर जोशी ने बताया कि जिस जगह पर पाक तस्करों ने हेरोइन छिपाई थी, वहां पर कुछ झाड़ियों को बांधकर निशान भी लगाया गया था। पास में ही पाकिस्तान की बालासर पोस्ट व पाक रेंजरों का टावर भी है। बावजूद इसके पाक तस्कर भारतीय क्षेत्र में हेरोइन की खेप भेज रहे हैं। बीएसएफ जवानों ने समय-समय पर इनके प्रयासों को नाकाम किया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: पंजाब: अमरिंदर सिंह बोले- सिद्धू सही इंसान नहीं, वो जहां से भी लड़ेंगे, जीतने नहीं दूंगा
एसएसपी डॉ. नानक सिंह ने कहा कि इस ऑपरेशन में शामिल पंजाब पुलिस के जवानों को इनाम दिया जाएगा और भारतीय तस्करों की जांच कर उन्हें काबू किया जाएगा। पंजाब पुलिस नशा बेचने और तस्करी करने वालों को छोड़ेगी नहीं। इस मौके पर बीएसएफ के कमांडेंट प्रदीप कुमार, आनंद सिंह, डिप्टी कमांडेंट सुनील कुमार, एसपी हरविंदर सिंह, डीएसपी भारत भूषण, एसएचओ सरबजीत सिंह, सब इंस्पेक्टर किरनजोत, हवलदार गुरमीत सिंह, रीडर हरदीप सिंह भी मौजूद रहे।