फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Brother and sister die within ten days in Bathinda villagers suspect mother demand police investigation

Bathinda: दस दिन के भीतर भाई-बहन की माैत, गांव वालों को हुआ शक; फिर पुलिस जांच में खुला खाैफनाक सच

Sat, 14 Feb 2026 03:12 PM IST
निवेदिता वर्मा भारत भूषण मित्तल, संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
भारत भूषण मित्तल, संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 14 Feb 2026 03:12 PM IST
सार

बठिंडा के गांव फूलेवाला में दो मासूम भाई-बहन दस दिन के अंदर दुनिया छोड़ गए। उनकी माैत का सच सामने नहीं आता अगर गांव के लोग पुलिस के पास न पहुंचते।  

विज्ञापन
Brother and sister die within ten days in Bathinda villagers suspect mother demand police investigation
मृतक भाई-बहन - फोटो : फाइल

विस्तार

बठिंडा के थाना फूल के अधीन आते गांव फूलेवाला में दस दिन के भीतर भाई-बहन की संदिग्ध माैत से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों को शक हुआ तो उन्होंने पुलिस से जांच की मांग की। इसके बाद पुलिस की जांच में जो खुलासा हुआ, उससे सभी के होश उड़ गए। 
विज्ञापन

मां ने दिया था जहर

पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि दोनों बच्चों को उनकी मां ने ही खाने में चूहे मारने की दवा दी थी। एक मां ने अपने जिगर के टुकड़ों को केवल इसलिए मार दिया क्योंकि वो दोनों उसके प्रेम संबंधों में बाधा बन रहे थे। 

थाना फूल पुलिस ने बुद्ध सिंह के बयान पर आरोपी महिला जस्सी कौर, मोटो कौर, लक्खी सिंह के खिलाफ अलग अलग धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी जस्सी कौर और मोटो काैर को हिरासत में ले लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दस दिन पहले हुई थी बच्ची की माैत

गांव फूलेवाला के रहने वाले भरपूर सिंह ने बताया कि करीब दस दिन पहले जस्सी कौर की बेटी की मौत हो गई थी। महिला ने अपने परिजनों और गांव वालों को बताया कि उसकी बेटी की मौत अचानक दर्द होने के बाद हुई है। गांव वालों ने कोई संदेह नहीं किया और बच्ची का अंतिम संस्कार कर दिया गया। 

भरपूर सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात जस्सी काैर के सात साल के बेटे की मौत हो गई। इसके बाद ग्रामीणों को शक हुआ। शनिवार सुबह पूरे गांव के लोग और सरपंच थाना फूल पुलिस के पास पहुंचे और मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग रखी।
विज्ञापन

बच्चे का करवाया पोस्टमार्टम

रामपुरा फूल के डीएसपी मनोज कुमार ने बताया कि जब फूलेवाला के लोगों ने मामला उनके ध्यान में लाया तो उन्होंने सबसे पहले मृतक बच्चे का पोस्टमार्टम करवाने के आदेश दिए। इसके बाद जब पुलिस ने मृतक बच्चों की मां जस्सी कौर को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने जुर्म कबूल लिया। 

आरोपी महिला ने बताया कि उसने मोटो कौर और लक्खी सिंह के साथ मिलकर दोनों बच्चों को खाने में चूहे मारने की दवा मिलाकर मारा था। 

डीएसपी ने कहा कि पुलिस ने जस्सी कौर और मोटो कौर को हिरासत में लेकर लक्खी सिंह के खिलाफ अलग अलग धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि लक्खी सिंह की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed