फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Big revelation in Punjab kidney case, given to Ludhiana residents by posing as fake son

Punjab: किडनी कांड में बड़ा खुलासा, बेटा बनकर लुधियाना निवासी को करवाया ट्रांसप्लांट, पुलिस को मिले संदिग्ध

Wed, 12 Apr 2023 11:58 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, डेराबस्सी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, डेराबस्सी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 12 Apr 2023 11:58 AM IST
सार

इंडस इंटरनेशनल अस्पताल में 34 ट्रांसप्लांट के दस्तावेजों की जांच में चार और संदिग्ध मामले सामने आए हैं, जिनके दस्तावेज आपस में मेल नहीं खा रहे हैं। जल्द ही इन मामलों का खुलासा कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
Big revelation in Punjab kidney case, given to Ludhiana residents by posing as fake son
किडनी - फोटो : istock

विस्तार

इंडस इंटरनेशनल अस्पताल में किडनी ट्रांसप्लांट का परत-दर-परत खुलासा हो रहा है। पुलिस जांच में एक और ट्रांसप्लांट का मामला सामने आया है। इसमें भी बेटा बनकर लुधियाना के रहने वाले जरूरतमंद मरीज को किडनी दी गई है। वहीं चार मामले संदिग्ध हैं, जिनके दस्तावेज आपस में मेल नहीं खा रहे हैं। पुलिस दस्तावेजों के आधार पर संबंधित व्यक्तियों का पता खंगाल रही है। वहीं, बीते दिन सामने आए मामले में किडनी ट्रांसप्लांट के लिए बनूड़ के पते के अस्पताल में दिए गए सभी दस्तावेज फर्जी निकले हैं। इन पर हस्ताक्षर और मुहर भी नकली है।

विज्ञापन


दस्तावेजों की जांच के बाद खुलासा करेगी पुलिस
इससे पहले अस्पताल में फर्जी दस्तावेज के आधार पर किडनी ट्रांसप्लांट के दो मामलों का खुलासा हो चुका है। इन दोनों मामलों में भी नकली बेटा बनकर जरूरतमंद को किडनी दी गई। इस मामले में अब तक पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया जा चुका है।
विज्ञापन


तीन साल के लिए मिला था लाइसेंस
अस्पताल को तीन साल के लिए किडनी बदलने (ऑर्गन ट्रांसप्लांट) का लाइसेंस मिला था। यह लाइसेंस जून में समाप्त होने जा रहा है। तीन साल में अस्पताल की ओर से 34 लोगों की किडनी बदली जा चुकी है। अस्पताल की ओर से प्रति मरीज साढ़े चार से पांच लाख रुपये फीस ली जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच अधिकारी के अनुसार
थानाध्यक्ष जसकंवल सिंह सेखों ने बताया कि अस्पताल में 34 ट्रांसप्लांट के दस्तावेजों की जांच में चार और संदिग्ध मामले सामने आए हैं, जिनके दस्तावेज आपस में मेल नहीं खा रहे हैं। जल्द ही इन मामलों का खुलासा कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट में शामिल अस्पताल के को-ऑर्डिनेटर अभिषेक के बैंक खाते का विवरण प्राप्त करने के लिए बैंक को पत्र लिखा गया है।


उन्होंने कहा कि बैंक खाते की जानकारी मिलने के बाद पता चलेगा कि अभिषेक के खाते में पैसा कहां से आ रहे थे। उनका कहना था कि अभिषेक ने छह महीने पहले ही लाखों रुपये का नया फ्लैट व नई कार खरीदी है। इसके लिए राशि उसके पास कहां से आई, इस बात की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed