फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Bathinda Police arrest two accused in Bhucho Mandi Attack

अकाली नेता के बेटे पर हमला: मुंबई में एटीएम तोड़कर चोरी करने वाला निकला मास्टरमाइंड, दो गिरफ्तार

Fri, 22 May 2026 01:41 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: Nivedita Updated Fri, 22 May 2026 01:41 PM IST
सार

लहरा बेगा रोड से गुजर रहे थे। इस दौरान स्कॉर्पियो सवार युवकों से मामूली टक्कर के शक में कहासुनी हो गई। दोनों पक्ष नशे की हालत में थे और विवाद बढ़ने पर एक आरोपी ने कापे से युवक के सिर पर वार कर दिया। घायल के गिरते ही आरोपी मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन
Bathinda Police arrest two accused in Bhucho Mandi Attack
मामले में गिरफ्तार आरोपी - फोटो : संवाद

विस्तार

बठिंडा की भुच्चो मंडी में युवक पर तेजधार हथियारों से हमला करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल और कापा बरामद किया है।
विज्ञापन




गिरफ्तार आरोपियों में एक पर मुंबई में एटीएम तोड़कर लाखों रुपये चोरी करने के मामले भी दर्ज हैं। हमले में घायल जयदीप गर्ग के पिता नरदीप गर्ग वार्ड नंबर दो से अकाली दल के प्रत्याशी हैं। 
विज्ञापन

 
थाना नथाना में 17 मई को विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने सुंदर सिंह उर्फ खुशी और गुरप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया। मामले में करण सिंह उर्फ फिरंगी और भंगू को भी नामजद किया गया है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी डॉ. ज्योति यादव बैंस के निर्देश पर एसपी सिटी नरेंद्र सिंह और डीएसपी भुच्चो प्रीतपाल सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने मामले को ट्रेस किया।

पुलिस के अनुसार 16 मई को घायल जयदीप गर्ग को आदेश अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बयान के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि घटना वाली रात वे मोटरसाइकिल पर लहरा बेगा रोड से गुजर रहे थे। इस दौरान स्कॉर्पियो सवार युवकों से मामूली टक्कर के शक में कहासुनी हो गई। दोनों पक्ष नशे की हालत में थे और विवाद बढ़ने पर एक आरोपी ने कापे से युवक के सिर पर वार कर दिया। घायल के गिरते ही आरोपी मौके से फरार हो गए।


जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी गुरप्रीत सिंह के खिलाफ मुंबई के नेहरू नगर और घाटकोपर थानों में एटीएम तोड़कर करीब 12 लाख रुपये चोरी करने के दो मामले जुलाई 2025 में दर्ज हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed