फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bargari sacrilege case: absconding main conspirator Sandeep Bareta, Punjab police on backfoot for arrest

बरगाड़ी बेअदबी मामला: बंगलुरू एयरपोर्ट में पकड़ा गया व्यक्ति संदीप बरेटा नहीं, बैरंग लौटी पंजाब पुलिस की टीम

Wed, 24 May 2023 11:16 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 24 May 2023 11:16 AM IST
सार

फरीदकोट के एसएसपी हरजीत सिंह का दावा है कि व्यक्ति का नाम, उसके पिता का नाम और उसका हुलिया भी बेअदबी केस के आरोपी संदीप बरेटा जैसा नजर आ रहा था, जिस कारण उसे एयरपोर्ट अथॉरिटी ने हिरासत में लेकर पंजाब पुलिस को सूचित किया था।

विज्ञापन
Bargari sacrilege case: absconding main conspirator Sandeep Bareta, Punjab police on backfoot for arrest
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बरगाड़ी बेअदबी मामले में भगोड़े चल रहे साजिशकर्ता व डेरा सच्चा सौदा सिरसा की राष्ट्रीय कमेटी के सदस्य संदीप बरेटा को एक दिन पहले बंगलुरू एयरपोर्ट से गिरफ्तार करने का पंजाब पुलिस का दावा गलत साबित हुआ है। बंगलुरू से सूचना के बाद जब फरीदकोट पुलिस की टीम उसे हिरासत में लेने मौके पहुंची तो वहां जांच के बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से पकड़ा गया व्यक्ति संदीप बरेटा नहीं निकला। 

विज्ञापन


इसके बाद फरीदकोट पुलिस की टीम को खाली हाथ लौटना पड़ा। फरीदकोट के एसएसपी हरजीत सिंह का दावा है कि व्यक्ति का नाम, उसके पिता का नाम और उसका हुलिया भी बेअदबी केस के आरोपी संदीप बरेटा जैसा नजर आ रहा था, जिस कारण उसे एयरपोर्ट अथॉरिटी ने हिरासत में लेकर पंजाब पुलिस को सूचित किया था लेकिन जांच के दौरान वह व्यक्ति दिल्ली का रहने वाला निकला।
विज्ञापन


2015 के मामले में तीन आरोपी फरार
साल 2015 के बरगाड़ी बेअदबी मामले से जुड़ी तीनों घटनाओं की पड़ताल के बाद पंजाब पुलिस की एसआईटी ने डेरा सिरसा के अनुयायियों को गिरफ्तार किया था। वहीं साजिशकर्ताओं के रूप डेरा सिरसा प्रमुख गुरमीत राम रहीम व डेरे की राष्ट्रीय कमेटी के तीन सदस्यों संदीप बरेटा, प्रदीप कलेर व हर्ष धुरी को भी नामजद किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें से तीनों कमेटी सदस्य फरार चल रहे हैं। उन्हें अदालत ने भगोड़ा घोषित किया है। मंगलवार को पंजाब पुलिस ने अपने सोशल मीडिया पेज पर संदीप बरेटा को बंगलुरू एयरपोर्ट पर पकड़े जाने का दावा किया था। एसएसपी हरजीत सिंह ने कहा कि बेअदबी मामले में भगोड़े आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस प्रयासरत है और लुकआउट नोटिस भी जारी किया जा चुका है। पुलिस पूरी तरह से सतर्क है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed