फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Assistant Superintendent of Patiala Jail suspended

Punjab: पटियाला जेल का सहायक सुपरिंटेंडेंट सस्पेंड, जेल के कैदी ने प्रताड़ित करने, पैसे मांगने के लगाए थे आरोप

Sun, 29 Jan 2023 09:18 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, पटियाला
अमर उजाला ब्यूरो, पटियाला Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 29 Jan 2023 09:18 AM IST
सार

अतिरिक्त सुपरिंटेंडेंट गिल ने कहा कि सीनियर अधिकारियों ने जांच के बाद सस्पेंशन की है। बाकी जानकारी नहीं है। जेल प्रशासन को आदेश मिलते ही तुरंत इन्हें अमल में ला दिया गया है। 

विज्ञापन
Assistant Superintendent of Patiala Jail suspended
सस्पेंड

विस्तार

पंजाब जेल विभाग ने पटियाला की सेंट्रल जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट कमलजीत सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। जेल के ही एक कैदी ने आरोप लगाया था कि सहायक सुपरिंटेंडेंट ने उससे पैसों की मांग की थी। पैसे न देने पर उसे प्रताड़ित किया जा रहा है। इन आरोपों की जेल विभाग के सीनियर अधिकारियों की ओर से जांच की गई, जिसमें आरोप सही साबित होने पर सहायक सुपरिंटेंडेंट को सस्पेंड कर दिया गया है।

विज्ञापन


पटियाला जेल के अतिरिक्त सुपरिंटेंडेंट हरचरन सिंह गिल ने जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट कमलजीत सिंह को सस्पेंड किए जाने की पुष्टि करते बताया कि इस संबंधी जेल प्रशासन को आदेश मिलते ही तुरंत इन्हें अमल में ला दिया गया है। इस पूरे मामले की जांच विभाग के आला अफसरों की ओर से की गई है, इसलिए वह ज्यादा नहीं बता सकते हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक पटियाला जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट के खिलाफ नशे की तस्करी में 10 साल कैद की सजा काट रहे हरियाणा के जाखल निवासी एक कैदी ने शिकायत की थी। इस कैदी के खिलाफ पंजाब व हरियाणा के थानों में नशे की तस्करी के केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कैदी ने आरोप लगाया था कि जेल में उससे सहायक सुपरिंटेंडेंट कमलजीत सिंह की ओर से पैसों की मांग की जा रही है। पैसे न देने पर उसे हर तरह से प्रताड़ित किया जा रहा है। अब इस स्थिति को वह और सहन नहीं कर पा रहा है।


यहां गौरतलब है कि इससे पहले पटियाला जिले की नाभा जेल के डिप्टी सुपरिंटेंडेंट प्रभजोत सिंह के खिलाफ भी जेल में कैदियों से जबरन वसूली के आरोप लगे थे। बाद में उसके खिलाफ पटियाला पुलिस ने केस भी दर्ज किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed