फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   ASI in Punjab commits suicide after killing his son

पंजाब: सुसाइड से एक दिन पहले एएसआई पिता ने बेटे की गोली मारकर की थी हत्या, कार चलाने को लेकर हुआ था विवाद

Sat, 02 Apr 2022 11:19 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 02 Apr 2022 11:19 PM IST
सार

अजनाला के एएसआई द्वारा की गई आत्महत्या ने नया मोड़ लिया है। बटाला पुलिस ने इसमें खुलासा किया है कि एएसआई ने आत्महत्या से पहले बेटे की हत्या कर दी थी।

विज्ञापन
ASI in Punjab commits suicide after killing his son
एएसआई मृतक जसबीर सिंह (पिता) और गगनदीप सिंह (पुत्र) का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कार ड्राइव करने को लेकर पंजाब पुलिस के अजनाला स्थित एएसआई पिता और पुत्र के बीच हुई बहसबाजी के दौरान पहले पिता ने अपने 19 वर्षीय बेटे को गोली मारकर उसकी हत्या की और बेटे का शव गांव मूलियांवाल में फेंक वापस आ गया और अगले दिन खुद को गोली मारकर अपनी जान दे दी। 

विज्ञापन


पुलिस की जांच पड़ताल में सामने आया है कि दोनों पिता-पुत्र के बीच अक्सर किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा होता था। इस बारे में बटाला पुलिस ने मृतक एएसआई के साले को गिरफ्तार किया है। जिसने बटाला पुलिस के आगे यह बड़ा खुलासा किया है। इस बारे में शनिवार को डीएसपी सिटी देव सिंह ने बताया कि 29 मार्च को गांव मूलियांवाल में सड़क के पास से गगनदीप सिंह (19) का शव बरामद हुआ था जिसके कान के पीछे गोली का निशान था। इस युवक की हत्या उसके पिता एएसआई जसबीर सिंह ने गोली मार कर दी थी। 
विज्ञापन


दोनों पिता पुत्र में कार चलाने को लेकर तकरार हुई थी। डीएसपी ने बताया कि जसबीर सिंह अजनाला के नजदीकी गांव छीना कर्म सिंह वाला का रहने वाला था और अजनाला में ही एएसआई की ड्यूटी पर तैनात था। 28 मार्च को वह अपने बेटे गगनदीप सिंह और गगनदीप के मामा गुरदयाल सिंह के साथ एक कार में बैठ कर पठानकोट एक कार खरीदने गए थे। गाड़ी बेचने वाले ने गाड़ी बेचने से इंकार कर दिया। तीनों जब वापस अपने गांव आ रहे थे तो जसबीर सिंह (पिता) और गगनदीप सिंह (पुत्र) के बीच कार को ड्राइव करने को लेकर बहसबाजी शुरू हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव मूलियांवाल के पास दोनों पिता-पुत्र आपस झगड़ने लगे। दोनों कार से बाहर आ गए। कार में ही मौजूद मामा गुरदयाल सिंह ने दोनों के झगड़े का बंद करवाने की कोशिश की पर जसबीर सिंह ने अपने बटे गगनदीप की गोली मार कर उसकी हत्या कर दी और उसका शव वहीं फेंककर अपने साले गुरदयाल सिंह के साथ अपने गांव वापस चले गए। अगले दिन 30 मार्च को पिता जसबीर सिंह ने अपने घर में खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। डीएसपी ने बताया कि बटाला पुलिस ने छानबीन के बाद आरोपी गुरदयाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed