फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   ASI commits suicide at police chowki in moga of Punjab

पुलिस चौकी में खुदकुशी : पंजाब में एएसआई ने सर्विस रिवाल्वर से गोली मार की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखी वजह

Mon, 03 May 2021 07:45 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 03 May 2021 07:45 PM IST
सार

अधिकारिक जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी लोपों में तैनात एएसआई सतनाम सिंह ने खुदकुशी से पहले सुसाइड नोट में लिखा कि कुछ माह पहले पुलिस चौकी लोपों में एक पक्ष की शिकायत पर लड़ाई झगड़े का केस दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
ASI commits suicide at police chowki in moga of Punjab
एएसआई सतनाम सिंह - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब के मोगा जिले में एक एएसआई ने गोली मारकर कर आत्महत्या कर ली। मामला यहां के थाना बधनी कलां का है। पुलिस चौकी लोपों में तैनात पंजाब पुलिस के एएसआई सतनाम सिंह ने सोमवार सुबह करीब साढ़े सात बजे अपनी सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मारी। खुदकुशी से पहले एएसआई ने एक सुसाइड नोट भी लिखा और बेटे को फोन भी किया, जिसमें खुदकुशी करने के लिए थाना बधनी कलां के एसएचओ कर्मजीत सिंह को जिम्मेदार ठहराया। 

विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। वहीं आरोपी एसएचओ पर हत्या का केस दर्ज करवाने के लिए एएसआई के परिवार और रिश्तेदारों ने सिविल अस्पताल मोगा के बाहर धरना दिया। करीब चार घंटे तक चले धरने को पुलिस के आला अधिकारियों ने दखल देकर समाप्त कराया।
विज्ञापन


अधिकारिक जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी लोपों में तैनात एएसआई सतनाम सिंह ने खुदकुशी से पहले सुसाइड नोट में लिखा कि कुछ माह पहले पुलिस चौकी लोपों में एक पक्ष की शिकायत पर लड़ाई झगड़े का केस दर्ज किया गया था। केस में दोबारा जांच के नाम पर एसएचओ मृतक एएसआई सतनाम सिंह को पीड़ित पक्ष से 50 हजार रुपये की रिश्वत दिलाने के लिए मजबूर कर रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एएसआई बार-बार एसएचओ कर्मजीत सिंह से कह रहा था कि वह पीड़ित पक्ष को उसके सामने पेश कर देगा लेकिन वह किसी से रिश्वत की मांग नहीं करेगा। बावजूद इसके एसएचओ कथित तौर पर एएसआई सतनाम सिंह को अपने कार्यालय में बुलाकर मानसिक तौर पर परेशान कर रहा था। इस संबंध में बीती शाम को एएसआई सतनाम सिंह ने पत्नी गुरदीप कौर और बेटे गुरप्रीत सिंह को भी बताया कि थाना बधनी कलां के एसएचओ कर्मजीत सिंह उस पर 50 हजार की रिश्वत का दवाब बना रहे हैं। इससे आहत होकर सोमवार की सुबह करीब साढे़ सात बजे एएसआई सतनाम सिंह ने सुसाइड नोट लिखा और अपने बेटे गुरप्रीत सिंह को फोन किया।

फोन पर उसने अपने बेटे से कहा कि वह खुद को खत्म करने जा रहा है और इसके जिम्मेदार थाना बधनी कलां के एसएचओ कर्मजीत सिंह हैं। इसके बाद पुलिस चौकी में ही एएसआई सतनाम सिंह ने सर्विस रिवाल्वर से सिर में गोली मार ली। जब उन्हें मोगा के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया तो डॉक्टरों ने मृत बता दिया। वहीं आरोपी एसएचओ कर्मजीत सिंह के खिलाफ हत्या की धारा के तहत केस दर्ज करने की मांग पीड़ित परिवार व रिश्तेदारों ने की और सिविल अस्पताल मोगा का मुख्य गेट बंद कर धरना दिया। 

करीब चार घंटे तक चले धरने के बाद आरोपी एसएचओ के खिलाफ खुदकुशी के लिए मजबूर करने की धारा 306 के तहत केस दर्ज होने पर पीड़ित पक्ष ने धरना समाप्त कर दिया। एसपीएच गुरदीप सिंह ने बताया कि एएसआई सतनाम सिंह की पत्नी गुरदीप के बयान पर आरोपी एसएचओ के खिलाफ केस दर्जकर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। एएसआई सतनाम सिंह के तीन बच्चे हैं। उसका एक बेटा ऑस्ट्रेलिया में रहता है, जबकि एक बेटा और एक बेटी यहीं रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed