फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Arrested the accused who came to Amritsar to take extortion of one crore by threatening the doctor

अमृतसर: डॉक्टर को धमकी देकर एक करोड़ की रंगदारी लेने आया था गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया का गुर्गा, पुलिस ने दबोचा

Sun, 24 Oct 2021 11:04 AM IST
प्रमोद कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Published by: प्रमोद कुमार Updated Sun, 24 Oct 2021 11:04 AM IST
सार

अमृतसर में एक डॉक्टर को धमकी देकर एक करोड़ की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। रंगदारी फोन कर गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की ओर से मांगी गई। उसका गुर्गा जैसे ही रंगदारी लेने पहुंचा, पुलिस ने दबोच लिया। आरोपी पहले भी दो मामलों में नामजद रहा है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
Arrested the accused who came to Amritsar to take extortion of one crore by threatening the doctor
आरोपी के बारे में जानकारी देते पुलिस अधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अमृतसर की सिविल लाइंस के एक डॉक्टर को फोन पर धमकी देकर एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने वाले बदमाश को पुलिस ने शिकायत के 24 घंटों में गिरफ्तार कर लिया है। तकनीकी ढंग से जांच करते हुए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद गठित जांच टीम की ओर से फैलाए जाल के बाद गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के पुराने साथी को शनिवार को दबोचा गया। आरोपी गिरफ्तार किए जाने के वक्त डॉक्टर से रंगदारी की वसूली करने पहुंचा था। यह जानकारी पुलिस कमिश्नर डा. सुखचैन सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए युवक की पहचान हकीमां गेट स्थित फतेह सिंह कॉलोनी के रहने वाले इंद्रप्रीत सिंह उर्फ कैप्टन पुत्र तरलोक सिंह के रूप में हुई है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-चंडीगढ़: जजों की भारी कमी से जूझ रहा पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट, लोगों को मिल रही तारीख पर तारीख
विज्ञापन


परिवार को दी थी नुकसान पहुंचाने की धमकी
सिविल लाइंस एरिया के डॉक्टर से गैंगस्टर जगदीप सिंह उर्फ जग्गू भगवानपुरिया ने अपने उक्त गुर्गे के जरिए फोन पर 1 करोड़ रुपये की रंगदारी देने की मांग की थी। इस बाबत पुलिस को बताए जाने पर डॉक्टर के परिवार को भी नुकसान पहुंचाने की धमकियां दी थी। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि डॉक्टर की ओर से इसकी शिकायत दिए जाने के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत एक टीम गठित की गई। इस टीम के एसीपी डिटेक्टिव और सीआईए स्टाफ के इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह और सिविल लाइंस थाना प्रभारी इंस्पेक्टर शिवदर्शन सिंह ने एडीसीपी जुगराज सिंह के नेतृत्व में जांच शुरू की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-पठानकोट: बटाला से जम्मू-कश्मीर जा रहे 20 शिव सैनिक सड़क हादसे में घायल, एक की हालत गंभीर

आरोपी के खिलाफ पहले भी दो केस दर्ज
एक तरफ पुलिस ने डॉक्टर के फोन पर आए मोबाइल नंबरों को खंगालना शुरू किया तो दूसरी तरफ योजना के तहत डॉक्टर ने रंगदारी की राशि देने के लिए जग्गू के गुर्गे को बुला लिया। पुलिस ने अपनी योजना के मुताबिक बिछाए जाल में गैंगस्टर जग्गू के गुर्गे को फंसाकर गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से रंगदारी मांगने के लिए इस्तेमाल किए गए मोबाइल फोन और एक्टिवा बरामद की गई है। सीपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी दो केस दर्ज हैं। एक एफआईआर एनडीपीएस एक्ट में सिविल लाइंस थाने और दूसरी एफआईआर भी एनडीपीएस एक्ट में हकीमां गेट थाने में दर्ज है। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेकर उसके साथियों का पता लगा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed