{"_id":"63d52a9b8e71243a5934bd9c","slug":"angered-by-sister-love-marriage-brothers-shot-sister-2023-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: लव मैरिज से नाराज भाइयों ने बहन को मारी गोली, हालत गंभीर, चार साल पहले गांव के युवक से की थी शादी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab: लव मैरिज से नाराज भाइयों ने बहन को मारी गोली, हालत गंभीर, चार साल पहले गांव के युवक से की थी शादी
Sat, 28 Jan 2023 07:30 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 28 Jan 2023 07:30 PM IST
सार
बहन की और ससुर की भी पिटाई करने का भी आरोप है। महिला ने 4 साल पहले गांव में रहने वाले एक युवक से प्रेम विवाह किया था। महिला को बठिंडा सिविल अस्पताल में रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
घायल को लेकर जाते।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के बठिंडा में शुक्रवार देर रात जिले के एक गांव में कुछ युवकों ने बहन के घर में घुसकर उसे गोली मार दी, जबकि उसके ससुराल वालों को पीटकर घायल कर दिया। गोली मारने वाले पीड़ित महिला के भाई व अन्य युवक थे। महिला ने करीब चार साल पहले गांव के रहने वाले एक युवक से प्रेम विवाह किया था।
विज्ञापन
इसके चलते विवाहिता के भाइयों ने वारदात को अंजाम दिया। महिला को बठिंडा सिविल अस्पताल में रेफर कर दिया गया। महिला की गंभीर हालत को देखते हुए शनिवार दोपहर को उसे फरीदकोट मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया है। फिलहाल थाना तलवंडी साबो पुलिस ने पीड़िता के पति के बयान पर पांच लोगों समेत कुल 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
जानकारी अनुसार जिले एक गांव की रहने वाली महिला ने करीब 4 साल पहले अपने ही गांव के रहने वाले युवक से लव मैरिज की थी। परिजन इस शादी के खिलाफ थे। इसके चलते वह अपनी बेटी व उसके ससुराल वालों से रंजिश रखते थे। इसीके चलते बीती शुक्रवार देर रात करीब पौने दो बजे महिला के भाई अपने कुछ साथियों के साथ उसके घर में दाखिल हुए और महिला को जान से मारने की नीयत से उसे गोली मार दी।
विज्ञापन
इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। गोली चलने की आवाज सुनकर जब महिला का ससुर कमरे से बाहर आया, तो हमलावरों ने पीड़िता के ससुर से भी पिटाई की और उसे भी घायल कर दिया। इस संबंध में पीड़िता के पति का कहना है कि वह खेतों में पानी लगाने के लिए गया था।
घर में बुजुर्ग व महिलाएं ही थीं। इसी बीच उसके ससुराल परिवार के सदस्यों ने घर में घुसकर उसकी पत्नी को गोली मार दी और उसके पिता को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता के मुताबिक घटना के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया।
पीड़िता के पति ने बताया कि घायल पत्नी को उन्होंने पहले तलवंडी साबो सिविल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां पर कोई भी डॉक्टर मौजूद नहीं होने के कारण अस्पताल स्टाफ ने उन्हें बठिंडा सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां पर भी डॉक्टरों द्वारा बिना इलाज किए हालत गंभीर होने के हावला देकर उसकी पत्नी को मेडिकल कॉलेज फरीदकोट रेफर कर दिया गया है।
उसने आरोप लगाया कि गोली अभी उसके पत्नी के शरीर के अंदर ही है। उधर, थाना तलवंडी साबो थाने के एएसआई व मामले के जांच अधिकारी लक्ष्मण सिंह ने बताया है कि महिला के पति के बयान पर पीड़िता के भाई समेत 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपी अभी मौके है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।