फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Accused of Murder commit suicide in bathinda of Punjab

पंजाब: हत्या के आरोपी ने जान दी, घरेलू कलह में पत्नी को कस्सी से वारकर मार डाला था

Wed, 09 Jun 2021 05:04 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 09 Jun 2021 05:04 PM IST
सार

आरोपी गुरमीत सिंह अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद फरार हो गया था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही थी। बुधवार को सुबह आरोपी का शव बरामद हुआ।

विज्ञापन
Accused of Murder commit suicide in bathinda of Punjab
मौत - फोटो : file

विस्तार

बठिंडा जिले के गांव भाई बख्तौर में अपनी पत्नी के गले पर कस्सी से वारकर उसे मौत के घाट उतारने के आरोपी पति गुरमीत सिंह ने मंगलवार देर रात गांव धन्न सिंह खाना के वाटर वर्कस में छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। इस घटना के बारे में गांव वासियों को बुधवार सुबह पता चला। इसके बाद थाना कोटफत्ता पुलिस ने आरोपी के शव को वाटर वर्कस से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। गुरमीत सिंह ने घरेलू कलह में अपनी पत्नी बिंदर कौर के गले पर कस्सी से वार कर सोमवार देर रात को उसकी हत्या कर दी थी। उसके बाद से आरोपी फरार था। 
विज्ञापन


थाना कोटफत्ता पुलिस के इंस्पेक्टर गुरविंदर सिंह ने बताया कि बुधवार को गांव धन्न सिंह खाना से पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि गांव के वाटर वर्कस में एक व्यक्ति का शव पड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंची तो जांच में पता चला कि शव उसी गुरमीत सिंह का है जो अपनी पत्नी बिंदर कौर की हत्या कर फरार हो गया था। पुलिस ने शव को वाटर वर्कस से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। 
विज्ञापन


इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी गुरमीत सिंह अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद फरार हो गया था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही थी। बुधवार को सुबह आरोपी का शव बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना कैंट में मंगलवार को मृतका बिंदर कौर के पिता भजन सिंह के बयान पर हत्या का केस दर्ज किया गया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed