फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   A Girl died after abduction in village of Hoshiarpur of Punjab 

पंजाब में दरिंदगी : दो युवकों ने नाबालिग को अगवा कर किया दुष्कर्म, गांव के पास फेंका, पीड़िता ने की आत्महत्या

Tue, 30 Mar 2021 10:46 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 30 Mar 2021 10:46 AM IST
सार

  • पंजाब के होशियारपुर में नाबालिग से दरिंदगी
  • गांव के ही दो युवकों ने किया अगवा, दुष्कर्म किया
  • गांव के पास फेंका, आहत लड़की ने की आत्महत्या  

विज्ञापन
A Girl died after abduction in village of Hoshiarpur of Punjab 
होशियारपुर में वारदात के बाद जांच करते पुलिसकर्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के होशियारपुर में एक नाबालिग को अगवा करने और दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आहत लड़की ने बाद जहर खाकर जान दे दी। मामला रविवार शाम का है। नाराज परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी तक लड़की का अंतिम संस्कार नहीं करने की बात कही। हालांकि बाद में पुलिस के आश्वासन पर  देर शाम लड़की का अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस ने गांव के ही लवप्रीत सिंह और गुरप्रीत सिंह पर दुष्कर्म और आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, जिला होशियारपुर के एक गांव की 17 साल की दलित परिवार की लड़की रविवार शाम को अपनी सहेली के यहां स्कूल का काम करने गई थी। उसे अकेले देख गांव के ही दो नौजवानों लवप्रीत सिंह और गुरप्रीत सिंह ने उसे अपनी गाड़ी में जबरन बिठा लिया।
विज्ञापन


आरोपी उसे ट्यूबवेल पर ले गए और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद दोनों आरोपी लड़की को कहीं और ले जा रहे थे कि मौका पाकर पीड़िता गाड़ी से कूद गई और चिल्लाने लगी। गांव के ही कुछ लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। सोमवार को लड़की ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पीड़ित परिवार और ग्रामीणों ने पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि आरोपी रसूखदार परिवार से हैं, इसलिए पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर रही। गांव की महिला पंच का कहना है कि वे पीड़ित परिवार को न्याय दिलवाएंगे। डीएसपी सतिंदरपाल चड्ढा ने बताया कि पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर थाना बुल्लोवाल में आरोपी युवकों पर धारा 306, 365, 366-A 506, 34, 376 के तहत मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed