मुक्तसर: दिनदहाड़े युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, जान बचाने को घर में घुसा तो बदमाशों ने भून डाला, पैरोल पर था मृतक
पंजाब के मुक्तसर में 36 साल के व्यक्ति की गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई है। घटना गोनियाना चौक की है। बदमाशों ने 50 गोलियां चलाईं। जान बचाने के लिए युवक एक घर में घुसा लेकिन बदमाशों ने पीछा कर घर के अंदर उसे गोलियों से भून डाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुक्तसर के गोनियाना रोड पर बुधवार को दोपहर दिन-दिहाड़े पैरोल पर आए युवक को गोलियों से भूनकर मार डाला। वारदात के दौरान बदमाशों ने करीब 50 गोलियां चलाईं। मृतक युवक का भाई भी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक आपराधिक प्रवृति का था और उस पर दलीप सिंह नामक व्यक्ति की हत्या सहित पांच मामले दर्ज थे।
दलीप सिंह की हत्या के मामले में उसे 20 वर्ष साल की सजा हुई थी और इन दिनों वह पैरोल पर बाहर आया था। हत्या के बाद सोशल मीडिया पर गोल्डी बराड़ नाम के व्यक्ति ने मामले की जिम्मेदारी ली है। वहीं पुलिस हत्याकांड को गैंगवार बता रही है। मुक्तसर के गोनियाना रोड पर रहने वाला शाम लाल उर्फ शामा (36) बुधवार को दोपहर को अपने दोस्त के साथ थाना सिटी में किसी मामले में राजीनामे के लिए गया था और वहां से वापस घर के पास गोनियाना चौक पर पहुंचा गया था। इस दौरान वह चौक पर किसी से बात करने लगा।
यह भी पढ़ें- इनसाइड स्टोरी: आलाकमान पर दबाव डालने का सिद्धू का अंतिम पैंतरा, कैप्टन के इस्तीफे तक थी 'गुरु' की अहमियत
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इसी दौरान कुछ बदमाश मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। शाम लाल जान बचाने के लिए वहीं एक घर में घुस गया। मगर युवक भी शाम लाल के पीछे-पीछे मकान में घुस गए। उन्होंने शाम लाल पर करीब 50 फायर किए, जिससे शाम लाल की मौके पर ही मौत हो गई।
शाम लाल को बचाने उसका भाई कुक्कू भी पहुंचा। मगर हमलावरों ने उस पर भी फायरिंग कर दी, जिससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद बदमाश फरार हो गए। घायल को सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां कुक्कू की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। मौके पर एसएसपी चरणजीत सिंह सोहल, डीएसपी हरविंदर सिंह चीमा, अंडर ट्रेनिंग डीएसपी सुखविंदर सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
एसएसपी के अनुसार मृतक शामा खुद बदमाश प्रवृति का था और उस पर करीब पांच आपराधिक मामले दर्ज थे। इनमें आरोपी पर बठिंडा के युवक दलीप की हत्या का मामला भी था। इस मामले में उसे 20 साल की सजा हुई थी और इन दिनों वह पैरोल पर आया हुआ था।
यह भी पढ़ें- पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: इन उपभोक्ताओं का सारा बिल किया माफ, कनेक्शन कटा तो बिना फीस जोड़ने का आदेश
एसएसपी के अनुसार इससे पहले शामा के एक अन्य रिश्तेदार चमकौर सिंह की भी करीब दो वर्ष पहले अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस इस हत्याकांड को पुरानी रंजिश व गैंगवार का नतीजा बता रही है। हालांकि हमलावर कौन थे, यह स्पष्ट नहीं हुआ है। एसएसपी के अनुसार बुलेट सवार तीन नकाबपोश हत्याकांड को अंजाम देकर मलोट रोड की ओर भाग गए। यही नहीं जाते-जाते बदमाश किसी व्यक्ति की गाड़ी भी छीन ले गए। जबकि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमलावर दो मोटरसाइकिलों पर करीब पांच से छह की संख्या में आए हैं।
गाड़ी छीनकर भागने के बाद वीडियो हुआ वायरल
हमलावरों की ओर से मलोट रोड पर मोटरसाइकिल छोड़ किसी की गाड़ी छीनकर भागने के बाद एक वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बुलेट मोटरसाइकिल जो सड़क पर गिरी है। उसके पास एक मैगजीन और कारतूस भी पड़े हैं। वहीं एक व्यक्ति बता रहा है कि कुछ युवकों ने पिस्तौल के बल पर उसकी गाड़ी छीन ली और मलोट की तरफ भाग गए।
सोशल मीडिया पर गोल्डी बराड़ ने ली जिम्मेदारी
इस हत्याकांड के बाद सोशल मीडिया पर गोल्डी बराड़ नामक व्यक्ति ने हत्याकांड की जिम्मेदारी ली है। जिसमें पोस्ट डालने वाला कह रहा है कि ये उनके दुश्मनों का साथ देता था और उनकी मुखबिरी करता था। बताया जा रहा है कि हत्या की जिम्मेदारी लेने वाला गोल्डी बराड़ मूलरूप से मुक्तसर का रहने वाला है और इन दिनों कनाडा में रह रहा है। इस पोस्ट में गुरलाल बराड़ के नुकसान के लिए भी गोल्डी ने शामा को जिम्मेदार ठहराया है। पोस्ट डालने वाले ने हत्या का दूसरा कारण गरीबों से शामा द्वारा जबरन हफ्ता वसूली करना बताया है।