{"_id":"630e68d1bd5b8a56ac7a5946","slug":"12-members-of-musa-gang-arrested-for-robbing-people-on-highway-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: हाईवे पर लोगों को लूटने वाले मूसा गैंग के 12 सदस्य गिरफ्तार, 9 पिस्टल, 61 कारतूस बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab: हाईवे पर लोगों को लूटने वाले मूसा गैंग के 12 सदस्य गिरफ्तार, 9 पिस्टल, 61 कारतूस बरामद
Wed, 31 Aug 2022 01:15 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 31 Aug 2022 01:15 AM IST
सार
आरोपियों से 9 पिस्टल, 61 कारतूस, तेजधार हथियार और दो गाड़ियां बरामद की गई हैं। गुप्त सूचना के बाद समराला चौक पर नाकेबंदी कर पुलिस ने आरोपियों को काबू किया है। सभी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस ने नाकेबंदी कर मूसा गैंग के 12 शातिरों को गिरफ्तार किया है। इनसे 9 पिस्टल, 61 कारतूस व दो चोरी की गाड़ियां बरामद की गई हैं। आरोपियों में हरदीप सिंह निवासी मलेरकोटला, धीरज बत्ता, अमरिंदर सिंह, मनदीप सिंह, हरजोत सिंह, अंकुश शर्मा, संदीप कुमार निवासी खन्ना, गुरप्रीत सिंह, मनीष कुमार निवासी मंडी गोबिंदगढ़, जोगिंदर सिंह निवासी फतेहगढ़ साहिब, रंजीत सिंह निवासी समराला व लखबीर सिंह निवासी मलेरकोटला हैं। सभी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
एसएसपी रवि कुमार ने बताया सोमवार शाम सिटी थाना वन पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कुछ लोग हथियारों के बल पर खन्ना हाईवे पर लोगों को लूटते हैं। उन्हें डरा धमकाकर हवाई फायर कर नकदी व गहने छीनकर भाग जाते हैं। सूचना देने वाले ने बताया कि कुछ देर बाद वे समराला रोड़ से हाईवे की तरफ आएंगे।
विज्ञापन
पुलिस तुरंत हरकत में आई और समराला चौक पर नाका लगाकर गाड़ियों की चेकिंग शुरू कर दी। कुछ ही देर बाद दो गाड़ियां वहां पहुंचीं। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 9 पिस्टल, 61 कारतूस बरामद हुए। इसके अलावा तेजधार हथियार, लोहे की रॉड बेसबॉल का डंडा और चाकू भी मिला। पुलिस ने दोनों गाड़ियों समेत सभी को काबू कर लिया।
विज्ञापन
एसएसपी ने बताया कि मूसा गैंग के शातिरों पर पहले भी अलग अलग थानों में हत्या, लूट, असलहा रखने, झगड़े, मारपीट, अवैध कब्जे करने के केस दर्ज हैं। इस गैंग में और कितने लोग हैं। इसका खुलासा पूछताछ के बाद ही हो सकेगा। इन्हें अदालत में पेश कर पांच दिन का रिमांड हासिल करेंगे।