फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Counterfeit notes worth ₹50,000 seized at SBI branch

पंजाब: नोटों की गड्डी लेकर बैंक पहुंचा शख्स, बोला-इन्हें खाते में डालो; सच्चाई सामने आने पर दुम दबाकर भागा

Wed, 16 Sep 2026 10:59 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 16 Sep 2026 10:59 PM IST
सार

एक खाताधारक ने बैंक काउंटर पर 50 हजार रुपये के नकली नोट जमा कराने का प्रयास किया। बैंक प्रबंधक की मुस्तैदी से यह फर्जीवाड़ा पकड़ा गया जिसके बाद शख्स मौके से फरार हो गय। 

विज्ञापन
Counterfeit notes worth ₹50,000 seized at SBI branch
बैंक काउंटर पर पकड़े गए नकली नोट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

तरनतारन जिले में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मुख्य शाखा में जाली नोट खपाने की साजिश का मामला सामने आया है। एक खाताधारक ने बैंक काउंटर पर 50 हजार रुपये के नकली नोट जमा कराने का प्रयास किया। बैंक प्रबंधक की मुस्तैदी से यह फर्जीवाड़ा पकड़ा गया।

विज्ञापन


बैंक प्रबंधक भरत लाल मीणा ने पुलिस को शिकायत दी। उन्होंने बताया कि मेजर सिंह नामक व्यक्ति अपने बैंक खाते में नकदी जमा कराने आया था। मेजर सिंह ने काउंटर पर 50 हजार रुपये की नकदी सौंपी। जांच के दौरान सभी नोट जाली पाए गए। बैंक अधिकारियों ने तुरंत जाली नोट जब्त कर लिए। नियमानुसार बैंक रजिस्टर में इसकी आधिकारिक प्रविष्टि दर्ज की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


आरोपी फरार, पुलिस की दबिश जारी
सिटी थाना प्रभारी परमजीत सिंह विरदी ने मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बैंक प्रबंधक की लिखित शिकायत पर मेजर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। वारदात के बाद से आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है। पुलिस की विशेष टीमें आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस का दावा है कि मेजर सिंह को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed