Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Congress president Raja warring said AAP got victory because of SAD

पंजाब में कांग्रेस की हार:पार्टी प्रधान राजा वड़िंग बोले- शिअद की वजह से AAP को मिली जीत, अपनी हार को स्वीकारा

Sat, 23 Nov 2024 06:53 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sat, 23 Nov 2024 06:53 PM IST
सार

पंजाब में चार में से तीन सीटों पर कांग्रेस की हार को पार्टी अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने स्वीकार किया है। उन्होंने कहा कि गिद्दड़बाहा, डेरा बाबा नानक और चब्बेवाल में आप की जीत की असल वजह शिअद है। 

विज्ञापन
Congress president Raja warring said AAP got victory because of SAD
पत्नी के साथ राजा वड़िंग। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के चार विधानसभा सीटों में से तीन पर कांग्रेस को हार मिली है। वहीं एकमात्र बरनाला सीट कांग्रेस के खाते में आई है। गिद्दड़बाहा, डेरा बाबा नानक और चब्बेवाल में कांग्रेस की हार को प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने स्वीकार किया है। उक्त तीनों सीटों पर आम आदमी पार्टी (आप) ने जीत दर्ज की है। राजा वड़िंग ने आप के तीन और कांग्रेस के बरनाला से जीते प्रत्याशी को शुभकामनाएं दी हैं। 

विज्ञापन


चुनाव नतीजे आने के बाद पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने मुक्तसर में प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि गिद्दड़बाहा और डेरा बाबा नानक में कांग्रेस पार्टी की हार इसलिए हुई है, क्योंकि यहां शिअद के समर्थकों ने आम आदमी पार्टी प्रत्याशियों का समर्थन किया था। हालांकि कांग्रेस का वोट बैंक पक्का है। 2022 में गिद्दड़बाहा और डेरा बाबा नानक में कांग्रेस को जितने वोट पड़े थे वो अब भी कायम हैं। शिअद के समर्थकों के कारण आप को जीत मिली है।
विज्ञापन


22 हजार वोटों से हारी अमृता वड़िंग
बता दें कि गिद्ड़बाहा में आप उम्मीदवार हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग की पत्नी अमृता वड़िंग को करीब 22 हजार वोटों के अंतर से हराया है। डिंपी ढिल्लों को 71198 वोट मिले हैं। वहीं, अमृता वड़िंग को 49397 वोट मिले हैं। तीसरे नंबर पर रहे भाजपा के प्रत्याशी मनप्रीत बादल को कुल 12174 मत पड़े हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुखबीर ने किया मनप्रीत बादल को सपोर्ट
राजा वड़िंग ने कहा कि गिद्दड़बाहा में हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों शिअद के पुराने नेता रहे हैं। हलके के लोग उनसे जुड़े हुए हैं। अब भले ही डिंपी ढिल्लों पार्टी बदल कर आप में शामिल हो गए हों लेकिन उनका शिअद समर्थकों से पुराना लगाव है, जिसका उन्हें लाभ मिला। हालांकि सुखबीर बादल ने अंदरखाते भाजपा प्रत्याशी मनप्रीत बादल की सपोर्ट की लेकिन मनप्रीत उतनी वोट नहीं ले पाए जितना उन्होंने लक्ष्य रखा हुआ था। उन्हें लगता था कि मनप्रीत 25 हजार तक वोट हासिल कर लेंगे मगर लोगों ने उन्हें पूरी तरह से नकार दिया है। शिअद का पूरा वोट डिंपी को गया है। यही उनकी जीत का कारण बना है।

भाजपा को लोगों ने दिखाया आइना
उन्होंने कहा कि डेरा बाबा नानक में भी ऐसा ही हुआ है। कांग्रेस का वोट बैंक वहीं पर है। मगर वहां शिअद ने खुलेआम आप का समर्थन किया। डेरा बाबा नानक और गिद्दड़बाहा में भाजपा ने दिग्गज नेताओं को टिकट दी थी। जिनकी सीधी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से बात थी। डेरा बाबा नानक से रविकरण काहलों बड़े राजनीतिक परिवार से हैं। उनके पिता शिअद सरकार में विधानसभा के स्पीकर रहे हैं। इसी तरह मनप्रीत बादल भी बड़े राजनीतिक घराने से हैं। मगर पंजाब के लोगों ने इनको आइना दिखा दिया है। 


2027 के चुनाव जीतेगी कांग्रेस 
वड़िंग ने बरनाला से जीते कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप सिंह काला ढिल्लों की तारीफ की। राजा वड़िंग ने कहा कि कांग्रेस 2027 के विधानसभा चुनाव में एक बड़ी पार्टी बन कर सामने आएगी। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान और गिद्दड़बाहा से विधायक बने हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों को शुभकामनाएं देते कहा कि गिद्दड़बाहा में जो काम वे नहीं करवा पाए वो आप हलके के लोगों के लिए जरूर करवाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed