फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Cold wave in punjab chandigarh temperature

पंजाब-चंडीगढ़ में आई ठंड: 11 डिग्री तक पहुंचा न्यूनतम तापमान, रात के पारे में गिरावट; आगे कैसा रहेगा माैसम

Mon, 10 Nov 2025 08:20 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 10 Nov 2025 08:20 AM IST
सार

पंजाब में पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं के कारण तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। रविवार को पंजाब में रात के तापमान में 0.2 डिग्री की कमी दर्ज की गई।  

विज्ञापन
Cold wave in punjab chandigarh temperature
पंजाब में कम हो रहा पारा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ और पंजाब में ठंडक लगातार बढ़ती जा रही है। रविवार को पहली बार चंडीगढ़ का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जो सामान्य से 2 डिग्री कम दर्ज किया गया। 

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान और गिरेगा तथा 13 नवंबर तक न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


सुबह और शाम के बाद अब दोपहर में भी हल्की ठंड महसूस होने लगी है। रविवार अवकाश होने के कारण लोगों ने सुहावने मौसम का भरपूर आनंद लिया। शहर के पर्यटन स्थलों पर दिनभर भीड़ नजर आई। सुखना लेक पर पहुंची पर्यटक आरती पाल ने बताया कि उमस भरे दिनों में यहां आना कम कर दिया था, लेकिन अब तापमान गिरने के साथ दोस्तों के साथ दोबारा आने के बाद यहां के मौसम और नजारों का आनंद लिया। साप्ताहिक अवकाश होने की वजह से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। मौसम निदेशालय चंडीगढ़ का कहना है कि 15 नवंबर के बाद ठंड में और तेजी आएगी, जिसके चलते सुबह-शाम की ठिठुरन बढ़ने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब में फरीदकोट सबसे ठंडा

पंजाब में पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं के कारण तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। रविवार को पंजाब में रात के तापमान में 0.2 डिग्री की कमी दर्ज की गई। इससे यह सामान्य से 1.7 डिग्री नीचे गिर गया है। 8 डिग्री के न्यूनतम तापमान के साथ फरीदकोट सबसे ठंडा रहा। 


पंजाब के अधिकतम तापमान में 0.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। फिलहाल यह सामान्य के पास बना हुआ है। लेकिन अमृतसर, लुधियाना व पटियाला का अधिकतम पारा सामान्य के नीचे दर्ज किया गया। सबसे अधिक 30.8 डिग्री का पारा फरीदकोट का दर्ज किया गया। 

मौसम विभाग ने पंजाब में अगले छह दिन मौसम शुष्क बना रहने की भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के डायरेक्टर सुरिंदर पाल के मुताबिक आने वाले दिनों में मौसम भले ही शुष्क बना रहेगा, लेकिन तापमान में गिरावट जारी रहेगी। जिससे मौसम में ठंडक बनी रहेगी।


अमृतसर का अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री (सामान्य से 1.4 डिग्री नीचे), लुधियाना का 28.0 डिग्री (सामान्य से 0.6 डिग्री नीचे) , पटियाला का 28.6 डिग्री (सामान्य से 0.2 डिग्री नीचे), बठिंडा का 27.5 डिग्री, गुरदासपुर का 27.3 डिग्री, एसबीएस नगर का 27.7 डिग्री, फाजिल्का का 27.3 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अमृतसर का न्यूनतम पारा 10.2 डिग्री, लुधियाना का 11.8 डिग्री, पटियाला का 10.3 डिग्री, बठिंडा का 8.4 डिग्री, फरीदकोट व फिरोजपुर का 9.8-9.8 डिग्री व रोपड़ का 8.4 डिग्री दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed