फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   CIA Firozpur arrest women drug smugglers with heroin consignment and drug money from Pakistan

हेरोइन और छह लाख रुपये ड्रग मनी के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार: पाकिस्तान से मंगवाई थी नशे की खेप, साथी भी काबू

Thu, 08 Aug 2024 04:28 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 08 Aug 2024 04:28 PM IST
सार

पंजाब के फिरोजपुर में महिला नशा तस्कर को सीआईए स्टाफ ने गिरफ्तार किया है। महिला के साथ उसका एक साथी भी पकड़ा है। आरोपियों से पाकिस्तान से मंगवाई गई छह किलो 655 ग्राम हेरोइन और छह लाख रुपये की ड्रग्स मनी बरामद हुई है।

विज्ञापन
CIA Firozpur arrest women drug smugglers with heroin consignment and drug money from Pakistan
तस्करों संबंधी जानकारी देते पुलिस अधिकारी। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के फिरोजपुर में पाकिस्तान सीमा से नशा तस्करी की घटनाएं थम नहीं रही हैं। सीआईए स्टाफ ने पाकिस्तान से ड्रोन के जरिये आई हेरोइन की खेप कार में लेकर जा रहे एक महिला तस्कर और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान छह किलो 655 ग्राम हेरोइन व छह लाख रुपये की ड्रग्स मनी बरामद की है। दोनों आरोपियों का पिछला रिकॉर्ड आपराधिक है। थाना घल्लखुर्द पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


एसएसपी सौम्या मिश्रा ने बताया कि सीआईए स्टाफ को मुखबिर ने सूचना दी थी कि आरोपी हेरोइन बेचने का धंधा करते हैं। पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम हेरोइन की खेप आई है। आरोपी खेप उठाकर इनोवा गाड़ी में उसे आगे सप्लाई करने जा रहे हैं। वे मुदकी की पुरानी सड़क से गुजरेंगे। सीआईए स्टाफ ने बताई जगह पर नाकाबंदी कर आरोपियों को कार समेत काबू कर लिया। तलाशी लेने पर कार से पीली टेप से लिपटे पैकेट मिले, इनमें छह किलो 655 ग्राम हेरोइन और छह लाख रुपये की ड्रग्स मनी बरामद हुई।
विज्ञापन


महिला तस्कर पर 15 मामले दर्ज
आरोपियों की पहचान सिमरन कौर उर्फ इंदु ( 38) निवासी मोगा और गुरजोत सिंह ( 28) निवासी जैमल वाला मोगा के तौर पर हुई है। दोनों आरोपियों का रिकॉर्ड आपराधिक है। सिमरन के खिलाफ करीब पंद्रह केस एनडीपीएस के दर्ज हैं। गुरतेज पर एक एनडीपीएस का मामला दर्ज हैं, यह सिमरन का रिश्तेदार है। 31 मई को सिमरन जमानत पर जेल से बाहर आई थी। इस पर सुरक्षा एजेंसियों की नजर थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सपत्ति होगी जब्त
एसएसपी ने कहा कि आरोपी फिरोजपुर जिला पार कर कहीं और जा रहे थे। कार गुरतेज के नाम पर है। आरोपियों की संपत्ति भी जब्त की जाएगी। अदालत से पुलिस रिमांड लेकर गहन पूछताछ की जाएगी। आरोपी किन लोगों को हेरोइन की खेप देने जा रहे थे। पिछले कितने समय से पाकिस्तानी तस्करों से ड्रोन के माध्यम हेरोइन मंगवा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed