फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Youth Beaten to Death in Mansa suspicion of illicit relationship with woman

Punjab: अवैध संबंध के शक में युवक की हत्या, पेड़ से बांधकर डंडों से किए वार, परिवार बोले- बेकसूर था जशनदीप

Mon, 13 Apr 2026 07:26 PM IST
Ankesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब) Published by: Ankesh Kumar Updated Mon, 13 Apr 2026 07:26 PM IST
सार

महिला से अवैध संबंध के शक में उसके परिवार के लोगों ने जशनदीप के साथ मारपीट की। उसे पेड़ से बांधकर डंडों से पीटा गया। गंभीर हालत में उसे मानसा अस्पताल ले जाया गया और वहां से एम्स बठिंडा में भेज दिया गया, जहां सोमवार को उसने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
Youth Beaten to Death in Mansa suspicion of illicit relationship with woman
मृतक जशनदीप सिंह की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

मानसा में 20 साल के युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। युवक के साथ बुरी तरह से मारपीट की गई थी और उसने बठिंडा एम्स में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान खोखर रोड निवासी 20 वर्षीय युवक जशनदीप सिंह के तौर पर हुई है। 

विज्ञापन


महिला से अवैध संबंध के शक में उसके परिवार के लोगों ने जशनदीप के साथ मारपीट की। उसे पेड़ से बांधकर डंडों से पीटा गया। गंभीर हालत में उसे मानसा अस्पताल ले जाया गया और वहां से एम्स बठिंडा में भेज दिया गया, जहां सोमवार को उसने दम तोड़ दिया। जशनदीप की हत्या में तीन व्यक्ति और दो महिलाएं शामिल हैं। 
विज्ञापन


जानकारी अनुसार खोखर रोड निवासी 20 वर्षीय युवक जशनदीप सिंह की कुछ लोगों ने मूस्सा चुंगी पर मारपीट की जिससे उसे गंभीर चोटें लगी, उसको सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां से उसे एम्स बठिंडा के लिए रेफर कर दिया गया। एम्स में उपचाराधीन जशनदीप ने सोमवार को दम तोड़ दिया। मृतक के पारिवारिक सदस्यों ने आरोप लगाया कि उनके लड़के को पेड़ से बांधकर बुरी तरह लाठियों से मारा गया, जबकि वह बेकसूर था। उन्होंने इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना सिटी-1 के मुखी सुखजीत सिंह ने बताया कि आरोपी गुलाब सिंह को शक था कि जशनदीप के उनकी पत्नी से कथित अवैध संबंध हैं। इसके चलते उसने जशनदीप के साथ मारपीट। पुलिस ने मृतक के पारिवारिक सदस्यों के बयानों पर गुलाब सिंह, लवप्रीत सिंह, उसकी मां सोना, जसकरण सिंह, उसकी पत्नी गुरमीत कौर सभी निवासी वासीआन मानसा के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज किया है। आरोपी गुलाब सिंह, लवचप्रीत सिंह व जसकरण सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं गुरमीत कौर और सोना की अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed