फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Young man from Gurdaspur died who went on Mani Mahesh Yatra

मणिमहेश यात्रा में पंजाब के श्रद्धालु की मौत: कमल कुंड के पास बिगड़ी तबीयत... अनमोल की तय हुई थी शादी

Mon, 25 Aug 2025 04:59 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 25 Aug 2025 04:59 PM IST
सार

हिमाचल के चंबा भरमौर में मणिमहेश यात्रा पर गए पंजाब के श्रद्धालु की मौत हो गई। गुरदासपुर निवासी अनमोल की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उसे रेस्क्यू किया गया लेकिन जान नहीं बच सकी। अनमोल की शादी भी तय हुई थी। 

विज्ञापन
Young man from Gurdaspur died who went on Mani Mahesh Yatra
मृतक की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के श्रद्धालु की मणिमहेश यात्रा के दौरान मौत हो गई। यात्रा के दौरान तबीयत बिगड़ने की वजह से गुरदासपुर के अनमोल की मौत हुई है। एक तरफ हिमाचल प्रदेश में हो रही भारी बारिश की वजह से लैंड स्लाइड की घटनाएं हो रही हैं। वहीं दूसरी और मणिमहेश यात्रा के दौरान कई श्रदालुओं की ऑक्सीजन की कमी के चलते मौत हो रही है। गुरदासपुर निवासी अनमोल (26) पुत्र प्रेम मणिमहेश यात्रा पर गया था। बताया जा रहा है कि ऑक्सीजन की कमी के चलते उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


गौरतलब है कि गुरदासपुर के नौजवान के अलावा जिला पठानकोट से संबंधित दो नौजवानों की भी मणिमहेश यात्रा के दौरान ऑक्सीजन के चलते मौत हुई है। अनमोल का पोस्टमार्टम भरमौर में होगा। उसके परिवार को वहां के प्रशासन की ओर से सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन


बता दें कि गुरदासपुर का अनमोल एलआईसी का एजेंट था और वह वकालत की पढ़ाई कर रहा था। इसके पिता टेलर मास्टर हैं। अनमोल की शादी भी तय हुई थी लेकिन इससे पहले ही उसकी मौत हो गई। भरमौर प्रशासन के अनुसार अनमोल को गत रात कमल कुंड से रेस्क्यू किया गया था, मगर उसकी मौत आज गौरीकुंड में हो गई। उधर 24 घंटों से हो रही भारी बारिश को देखते हुए यात्रा को अस्थायी रोक लगा दी गई और श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: रणजीत सागर डैम के फ्लड गेट खोले: बांध के पास फंसे चार लोग, दो साल का बच्चा भी, छह घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed